दुनिया / वर्जीनिया में समुद्र किनारे हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में दो लोगों की मौत, जबकि आठ लोग घायल

Zoom News : Mar 27, 2021, 06:22 PM
वर्जीनिया में समुद्र किनारे हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। यह पूरी घटना शुक्रवार रात 11 बजे की है। सभी आठ घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस वर्जीनिया में हुई इस गोलीबारी की जांच कर रही है। इस गोलीबारी में एक महिला की भी जान गई है। 

वर्जीनिया बीच पुलिस के प्रमुख पॉल न्यूडिगेट ने शनिवार को गोलीबारी की पुष्टि करते हुए यह बात कही है। उन्होंने इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि महिला की जान किसी अन्य घटना की वजह से गई है। प्रेस रिलीज में यह भी कहा गया है कि एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ है।  न्यूडिगेट ने कहा कि पुलिस अधिकारी को जांच के दौरान गाड़ी से फंसा दिया गया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER