Temple / वैष्णो देवी मंदिर का इतिहास

Zoom News : Jul 11, 2020, 08:33 AM

वैष्णों देवी जहां ना जाने कितने भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं, हर साल यहां हजारों लोग मां वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए आते हैं लेकिन क्या आप जानती हैं वैष्णों देवी के मंदिर के पीछे एक कहानी है जिसे जानने के बाद ही समझ में आता है कि आखिरकार क्यों यहां हजारों भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं। 


नवरात्र के समय तो वैष्णों देवी के दर्शन के लिए भीड़ लगती है। आलम ये होता है कि लोग घंटों लाइन में लगकर भी उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। कई लोगों की मन्नत यहां आकर पूरी हो जाती है।


चलिए जानते हैं क्या है वैष्णों देवी के मंदिर के पीछे की कहानी

जम्मू के त्रिकूट पर्वत पर एक भव्य गुफा है और वैष्णो देवी की गुफा में प्राकृतिक रूप से तीन पिण्डी बनी हुई है। यह पिण्डी देवी सरस्वती, लक्ष्मी और काली की हैं। भक्तों को इन्हीं तीन पिण्डियों के दर्शन होते हैं लेकिन मां वैष्णो की यहां कोई पिण्डी नहीं है। माता वैष्णो यहां अदृश रूप में मौजूद हैं फिर भी यह स्थान वैष्णों  देवी तीर्थ कहलाता है। 


मंदिर की कथा :

उपरोक्त कथा को वैष्णो देवी के भक्त श्रीधर से जोड़कर भी देखा जाता है। 700 वर्ष से भी अधिक समय पहले कटरा से कुछ दूरी पर स्थित हंसाली गांव में मां वैष्णवी के परम भक्त श्रीधर रहते थे। वे नि:संतान और गरीब थे। लेकिन वे सोचा करते थे कि एक दिन वे माता का भंडारा रखेंगे। एक दिन श्रीधर ने आस-पास के सभी गांव वालों को प्रसाद ग्रहण करने का न्योता दिया और भंडारे वाले दिन श्रीधर अनुरोध करते हुए सभी के घर बारी-बारी गए ताकि उन्हें खाना बनाने की सामग्री मिले और वह खाना बनाकर मेहमानों को भंडारे वाले दिन खिला सके। जितने लोगों ने उनकी मदद की वह काफी नहीं थी क्योंकि मेहमान बहुत ज्यादा थे।


वह सोच रहे थे इतने कम सामान के साथ भंडारा कैसे होगा। भंडारे के एक दिन पहले श्रीधर एक पल के लिए भी सो नहीं पा रहे थे यह सोचकर की वह मेहमानों को भोजन कैसे करा सकेंगे। वह सुबह तक समस्याओं से घिरे हुए थे और बस उसे अब देवी मां से ही आस थी। वह अपनी झोपड़ी के बाहर पूजा के लिए बैठ गए, दोपहर तक मेहमान आना शुरू हो गए थे, श्रीधर को पूजा करते देख वे जहां जगह दिखी वहां बैठ गए। सभी लोग श्रीधर की छोटी-सी कुटिया में आसानी से बैठ गए।


श्रीधर ने अपनी आंखें खोली और सोचा की इन सभी को भोजन कैसे कराएंगे, तब उसने एक छोटी लड़की को झोपडी से बाहर आते हुए देखा जिसका नाम वैष्णवी था। वह भगवान की कृपा से आई थी, वह सभी को स्वादिष्ट भोजन परोस रही थी, भंडारा बहुत अच्छी तरह से संपन्न हो गया था। भंडारे के बाद, श्रीधर उस छोटी लड़ी वैष्णवी के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे, पर वैष्णवी गायब हो गई और उसके बाद किसी को नहीं दिखी। बहुत दिनों के बाद श्रीधर को उस छोटी लड़की का सपना आया उसमें स्पष्ट हुआ कि वह मां वैष्णोदेवी थी। माता रानी के रूप में आई लड़की ने उसे गुफा के बारे बताया और चार बेटों के वरदान के साथ उसे आशीर्वाद दिया। श्रीधर एक बार फिर खुश हो गए और मां की गुफा की तलाश में निकल पड़े और कुछ दिनों बाद उन्हें वह गुफा मिल गई। तभी से वहां पर माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु जाने लगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER