देश / बिहार में 300 रुपए में गंगा में 2-घंटे करे यात्रा, पानी जहाज़ (क्रूज़) का संचालन हुआ शुरू, जाने रूट

Zoom News : Oct 04, 2021, 06:05 PM
अगर आप बिहार में गंगा(Ganga)के रूट का मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए एक बढ़िया खुशखबरी है. आपके लिए और पानी जहाज अर्थात जिसे क्रूज भी कहते हैं,  उसका संचालन शुरू कर दिया गया है.

गंगा की लहरों पर सैर की इच्छा रखने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। फ्लोटाफे क्रुजेज की ओर से आठ अक्टूबर से गंगा(Ganga) में एम वी अल्फा (पानी जहाज) का संचालन किया जाएगा। 300 रुपये में सैलानी दो घंटे तक गंगा(Ganga) की लहरों की सैर कर सकेंगे।

जहाज का संचालन सप्ताह के सभी दिन दोपहर 4:30 बजे से शाम के 6:30 बजे तक किया जाएगा। जहाज दो घंटे के गंगा(Ganga) में छह किलोमीटर की सैर कराया जाएगा। जहाज एनआइटी घाट से खुलकर विभिन्न घाटों की सैर कराते हुए गंगा(Ganga) के टापू का भी भ्रमण कराएगा। जहाज पूरी तरह वातानुकूलित है।

जहाज में फिल्म ‘पाटलिपुत्र से पटना तक’ के माध्यम से इतिहास भी दिखाया जाएगा।.

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER