वायरल / विवाहिता के साथ नहाते हुए का वीडियो वायरल

Zoom News : Jun 22, 2020, 08:20 AM
सांडवा | सडू बड़ी की 38 वर्षीय विवाहिता के साथ नहाते हुए का वीडियो वायरल कर दुष्कर्म करने को लेकर एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार सडू बड़ी की महिला ने रिपोर्ट दी कि चार माह पहले पति व बच्चे बाहर गए हुए थे, गांव का कुशालसिंह आ गया और उसके नहाते हुए का वीडियो बना लिया। 15 मई को पति बाहर गया हुआ था व बड़ी बेटी घर ही थी। कुशालसिंह घर आया और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लग गया। विरोध किया तो आरोपी ने उसके नहाते हुए का बनाया वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कहा कि जेवरात आदि लेकर साथ चल। वह बदनामी के डर से आरोपी के साथ चली गई। उसे बीकानेर में शीतला माता मंदिर के पास एक मकान में ले गया, जहां गांव का ही पप्पूसिंह भी था। दोनों उसे कमरे में बंद करके चले गए। वहां पर पप्पूसिंह और कुशाल सिंह ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने 24 मई को मोडाराम नाम के व्यक्ति के साथ पेमासर भेज दिया, वहां मोडाराम ने दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में मैनादेवी जाट निवासी बीकानेर को भी आरोपी बनाया है। जेवरात आदि हड़प लिए और खाली कागजों पर भी हस्ताक्षर करवा लिए।

Booking.com

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER