नई दिल्ली: आज के दौर में लोग रिकॉर्ड (Record) बनाने के लिए बहुत कुछ करते हैं। कई बार खुद के किए कारनामे ही उन पर काफी भारी भी पड़ जाते हैं। फिट रहने के लिए दुनियाभर में योग (Yoga) काफी प्रचलित है। इसमें भी लोग एक्सपेरिमेंट करके बाकी दुनिया से कुछ हटकर करने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही एक वाकये में एक महिला (Woman Doing Yoga) के साथ हादसा हो गया। सोशल मीडिया (Social Media) पर यह फनी वीडियो (Funny Video) वायरल (Viral Video) हो रहा है।
रिकॉर्ड के चक्कर में हुआ हादसा
Hold my beer while I do the goddess yoga pose 🍺🧘♀️ pic.twitter.com/dfQASdfL2S
— 🍺 Hold My Beer 🍺 (@HldMyBeer) June 25, 2021
सोशल मीडिया (Social Media) साइट ट्विटर (Twitter) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको हंसी (Funny Video) भी आ सकती है और महिला पर दया भी। दरअसल, वीडियो में एक महिला है, जो योग की प्रैक्टिस (Yoga) कर रही है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या नया है। लेकिन बात यह है कि महिला कांच की कुछ बोतलों पर Goddess Yoga Pose ट्राई कर रही थी और तभी उसका बैलेंस बिगड़ जाता है।
वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी
सोशल मीडिया (Social Media) साइट ट्विटर (Twitter Video) पर यह वीडियो Hold My Beer नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। सिर्फ 5 सेकंड के इस वीडियो को देखकर कुछ लोग हंसकर बेहाल हुए जा रहे हैं तो कुछ को महिला पर काफी दया भी आ रही है। कई बार जरा सी चूक के कारण बड़े हादसे हो जाते हैं। पता नहीं, महिला का भी क्या हाल हुआ होगा।
