मोबाइल-टेक / Xiaomi Mi 10 Ultra फोन 16GB रैम, 512GB स्टोरेज के साथ 11 अगस्त को होगा लॉन्च

Xiaomi ने अपनी 10वीं एनिवर्सरी पर 11 अगस्त को एक लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है। इस इवेंट में कंपनी अपने सबसे प्रीमियम Mi 10 सीरीज को लॉन्च करेगी। कई रिपोर्टों में कहा जा रहा है इसे Mi 10 Pro Plus के नाम से लॉन्च किया जाएगा। लेकिन अब कंपनी के को-फाउंडर Lei Jun ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि इस डिवाइस को Mi 10 Ultra के नाम से ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा।

Xiaomi (शाओमी) ने अपनी 10वीं एनिवर्सरी पर 11 अगस्त को एक लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है। इस इवेंट में कंपनी अपने सबसे प्रीमियम Mi 10 सीरीज को लॉन्च करेगी। कई रिपोर्टों में कहा जा रहा है इसे Mi 10 Pro Plus के नाम से लॉन्च किया जाएगा। लेकिन अब कंपनी के को-फाउंडर Lei Jun ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि इस डिवाइस को Mi 10 Ultra के नाम से ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। उन्होंने वीबो पर इस बात की पुष्टि की है।  वहीं Mi 10 Ultra के केसिस भी ऑनलाइन लीक हो चुके हैं।


इन केसिस के मुताबिक शाओमी Mi 10 Ultra ट्रांसपैरेंट कवर ऑप्शन के साथ भी आ सकता है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है फोन में 16जीबी रैम के साथ 120x जूम भी दिया जा सकता है। एक टिप्स्टर Bhuvnesh Bagri ने भी Mi 10 Ultra के केस लीक किए थे। इससे पता चला था कि फोन के बैक पैनल के लेफ्ट में कैप्सूल शेप्ड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।


वहीं इससे पहले लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक Mi 10 Ultra को सेरेमिक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। मोबाइल को 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन को 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ भी पेश किया जा सकता है।


ट्रांसपैरेंट बैक फिनिश फोन 12जीबी रैम/16जीबी रैम और 256 जीबी/512 जीबी स्टोरेज स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। Lei Jun ने कहा है कि चाइना वेरिएंट को Mi 10 Supreme Commemorative एडिशन कहा जाएगा, जो शाओमी के 10 साल के सफर की याद दिलाएगा।