Sex Survey / युवाओं की डिमांड- शारीरिक संबंध बनाने से ज्यादा नेटफ्लिक्स देखना ज्यादा पसंद

Zoom News : Jan 06, 2021, 09:49 AM
Sex Survey: युवाओं के बीच नेटफ्लिक्स (Netflix) की काफी डिमांड है। ये तो हम सभी जानते हैं। पर इसे देखने के लिए वो सेक्स तक को छोड़ सकते हैं, ये बात जरूर चौंकाती है। दरअसल, ये खुलासा एक नए सेक्स सर्वे में हुआ है। ये सर्वे इंग्लैंड में किया गया। इस सर्वे में लोगों की सेक्स लाइफ, सेक्स की जरूरतों, सेक्स इंटरेस्ट को लेकर कई सवाल किए गए थे। 

सर्वे में पता चला कि 10 में से एक युवा सेक्स के बजाय नेटफ्लिक्स देखना पसंद करता है। इस सर्वे में 22 से 38 साल की उम्र के बीच के युवाओं को शामिल किया गया था। युवाओं ने यह भी बताया कि वे नेटफ्लिक्स के फ्री सब्सक्रिप्शन का इंतजार करते हैं, पर वे इसके लिए हर माह एक निश्चित राशि भी खर्च करने को तैयार हैं और करते भी हैं।

यही नहीं, सर्वे में शामिल 15 फीसदी लोगों ने कहा कि वे इसके लिए अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल तक छोड़ने के लिए तैयार हैं। रेगुलेटर Ofcom ने कहा कि सर्वे में ये भी सामने आया है कि कुछ युवा ऐसे भी हैं, जो दिन का 40 प्रतिशत हिस्सा टीवी और ऑनलाइन वीडियोज देखने में बिताते हैं।

सेविंग्स वेबसाइट VoucherCodes ने 2,200 लोगों से सवाल किए थे। इन सवालों में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विसेज के बारे में कई सवाल पूछे गए थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER