अमेरिका / अमेरिका के स्कूल में 15-वर्षीय छात्र ने की गोलीबारी, 3 की मौत व 8 अन्य घायल

Zoom News : Dec 01, 2021, 12:26 PM
ऑक्सफॉर्ड टाउनशिप: अमेरिका के उत्तरी डेट्रोइट में मंगलवार को एक स्कूल में एक हमलावर ने गोलीबारी कर दी जिसमें 3 किशोरों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए हैं। प्रशासन ने इसे इस साल का सबसे जानलेवा हमला करार दिया है। आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिय है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को दोपहर लगभग 12 बजकर 55 मिनट पर सूचित किया गया कि उत्तर डेट्रोइट के उपनगर ऑक्सफॉर्ड टाउनशिप के ऑक्सफॉर्ड हाई स्कूल में एक बंदूकधारी है। 

ऑकलैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से पिस्तौल बरामद की गई है। शेरिफ कार्यालय ने बताया कि उन्हें नहीं लगता है कि एक से ज्यादा हमलावर थे। उन्होंने यह भी बताया कि आठ गोलीबारी में घायल हुए हैं। 

शेरिफ के मुताबिक, गोलीबारी में जो मारे गए उनमें से एक 16 वर्षीय किशोर, एक 14 वर्षीय किशोरी और एक 17 वर्षीय किशोरी शामिल थे। वहीं, घायलों में से छह की स्थिति अब स्थिर है और बाकी दो की सर्जरी हुई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER