राजस्थान / धौलपुर में 16 वर्षीय किशोरी से कथित रेप के आरोप में 4 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

Zoom News : Mar 23, 2021, 03:56 PM
मनिया: धौलपुर के मनिया इलाके में एक नाबालिग से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां शनिवार रात खेत में शौच के लिए गई 16 साल की लड़की से गांव के ही 4 लड़कों ने गैंगरेप किया। उसे बचाने आई पीड़ित की बड़ी बहन की भी पिटाई की। रविवार देर शाम पीड़ित में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों बहनों के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि उसकी छोटी बहन बीती रात पेट में दर्द की शिकायत होने पर गांव के बाहर नीबू के बाग में शौच के लिए गई थी। वहां गांव के चार युवक पहले से ही पेड़ों के पीछे घात लगाए बैठे थे। बड़ी बहन ने बताया कि आरोपियों ने दोनों बहनों को खेत में पकड़ लिया। दो आरोपियों ने छोटी बहन के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में बताया उसके बाद आरोपियों ने बड़ी बहन के कपड़े फाड़ कर अपमानित किया। करीब आधे घंटे तक दोनों बहनों की इज्जत को तार-तार कर जान से मारने की धमकी देकर चारों आरोपी फरार हो गए।

दोनों पीड़ित बहनों ने घर पहुंच कर परिजनों को यह बात बताई। परिजनों ने रविवार को मनिया थाना में खिलाफ दुष्कर्म आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंचे। जांच कर रहे पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित बहनों द्वारा दी गई रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर दोनों बहनों के बयान लिए हैं। दोनों पीड़िताओं का मेडिकल कराया। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER