WPL Auction / 87 महिला क्रिकेटर्स 60 करोड़ में खरीदी गईं, ऑक्शन में इस खिलाड़ी की लगी लॉटरी

Zoom News : Feb 13, 2023, 10:06 PM
WPL 2023 Auction: महिला प्रीमियर लीग के लिए ऑक्शन  (WPL 2023 Auction) का आयोजन मुंबई में हुआ. पांच फ्रेंचाइजियों ने 87 खिलाड़ियों पर 59.5 करोड़ रुपये खर्च कर पहला डब्ल्यूपीएल ऑक्शन खत्म किया. बीसीसीआई ने ऑक्शन के लिए 448 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिसमें 270 भारतीय शामिल थे.भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना शुरूआती महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए हुई नीलामी में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं. उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने बोली की टक्कर में मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रूपये (410,000 डॉलर) में खरीदा.

मुंबई इंडियंस में शामिल हुईं हरमनप्रीत कौर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने काफी सस्ता मंधाना से आधी राशि में 1.80 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया. वह मुंबई की सबसे महंगी खिलाड़ी भी नहीं हैं क्योंकि टीम ने इंग्लैंड की नैट स्किवर ब्रंट को सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ रूपये देकर हासिल किया. बल्कि हरमनप्रीत भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष छह में भी शामिल नहीं है. देश की दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय खिलाड़ी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं जिन्हें यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ रूपये में खरीदा.

इन खिलाड़ियों पर भी जमकर लगी बोली

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिये मशहूर युवा शेफाली वर्मा और रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड टी20 मैच की स्टार रहीं जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने क्रमश: दो और 2.20 करोड़ रूपये में खरीदा. ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर (मुंबई इंडियंस) और ऋचा घोष (आरसीबी) को भी 1.90 करोड़ रूपये मिले. जेमिमा और ऋचा को रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत से काफी फायदा मिला. यास्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस ने 1.50 करोड़ रुपये जबकि रेणुका को आरसीबी ने इतनी ही राशि पर अपने साथ जोड़ा.

माइक हेसन ने दिया ये बड़ा बयान

आरसीबी के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने अपनी पंसदीदा खिलाड़ियों को खरीदने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'हर कोई मंधाना और एलिस पैरी को जानता है, हम कुछ खिलाड़ियों को लेने के लिये प्रतिबद्ध थे. हम इतनी शानदार खिलाड़ियों को खरीदकर काफी खुश हैं. मंधाना, पैरी और सोफी डेविने को टीम में शामिल करना स्वप्निल नतीजा रहा.' उन्होंने कहा, 'स्मृति को कप्तानी का काफी अनुभव है और वह भारतीय हालात से काफी परिचित हैं इसलिए पूरी संभावना है (कि वह कप्तान होंगी).'

विदेशी खिलाड़ियों पर भी पैसों की बारिश

नीलामी के पहले दौर में आस्ट्रेलिया की ऑफ स्पिन ऑलराउंडर एशले गार्डनर को गौतम अडानी की गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रूपये (386,000 डॉलर) में खरीदा. गार्डनर और नैट स्किवर विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा राशि हासिल करने वाले खिलाड़ी रहीं. आस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी 1.70 करोड़ रूपये (205,000 डॉलर) में बिकीं जिनकी बोली आरसीबी ने जीती. आरसीबी ने न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेविने को 50 लाख रूपये के सस्ते ‘बेस प्राइस’ में अपनी टीम में शामिल किया.

किस टीम ने किसे खरीदा?

दिल्ली कैपिटल्स -

जेमिमा रोड्रिग्ज (भारत), शेफाली वर्मा (भारत), मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया), राधा यादव (भारत), शिखा पांडे (भारत), मारिजन कैप (साउथ अफ्रीका), तितास साधु (भारत), एलीस केप्सी (इंग्लैंड), ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), जसिया अख्तर (भारत), मिन्नु मानी (भारत), तानिया भाटिया (भाटिया), पूनम यादव (भारत), जेस जोनासेन (भारत), स्नेहा दीप्ति (भारत), अरुंधति रेड्डी (भारत), अपर्णा मंडल (भारत)।

मुंबई इंडियंस -

हरमनप्रीत कौर (भारत), नेटली सीवर (इंग्लैंड), अमीलिया केर (न्यूजीलैंड), यस्तिका भाटिया (भारत), पूजा वस्त्राकर (भारत), हीथर ग्राम (ऑस्ट्रेलिया), इजाबेल वॉन्ग (इंग्लैंड), अमनजोत कौर (भारत), धारा गुज्जर (भारत), साइका इशाक (भारत), हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), क्लो ट्रयॉन (साउथ अफ्रीका), हुमायरा काजी (भारत), प्रियंका बाला (भारत), सोनम यादव (भारत), जिंतिमनी कलिता (भारत), नीलम बिष्ट (भारत)।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु -

स्मृति मंधाना (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलीस पेरी (ऑस्ट्रेलिया), रिचा घोष (भारत), एरिन बर्न्स (ऑस्ट्रेलिया), दिशा कसत (भारत), इंद्राणी रॉय (भारत), श्रेयंका पाटिल (भारत), कनिका आहूजा (भारत), आशा शोभना (भारत), हीथर नाइट (इंग्लैंड), डेन वेन निकर्क (साउथ अफ्रीका), प्रीति बोस (भारत), पूनम खेमनार (भारत), कोमल जांजड (भारत), सहाना पवार (भारत), मीगन शट (ऑस्ट्रेलिया)।

यूपी वॉरियर्ज -

दीप्ति शर्मा (भारत), ताहिलीया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), एलीसा हिली (ऑस्ट्रेलिया), अंजलि सर्वनी (भारत), राजेश्वरी गायकवाड़ (भारत), पार्श्वी चोपड़ा (भारत), एस यशश्री (भारत), श्वेता सहरावत (भारत), पार्श्वी चोपड़ा (भारत), किरण नवगिरे (भारत), ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), देविका वैद्य (भारत), लॉरेन बैल (इंग्लैंड), लक्ष्मी यादव (भारत), सिमरन शेख (भारत),

गुजरात जायंट्स -

एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफिया डंकली (इंग्लैंड), एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), हरलीन देओल (भारत), डेओंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), स्नेह राणा (भारत), सबिनेनी मेघना (भारत), जॉर्जिया वेयरहम (ऑस्ट्रेलिया), मानसी जोशी (भारत), दयालन हेमलता (भारत), मोनिका पटेल (भारत), तनुजा कंवर (भारत), सुष्मा वर्मा (भारत), हर्ले गाला (भारत), अश्वनी कुमारी (भारत), पारुनिका सिसोदिया (भारत), शबनम शकील (भारत)।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER