दिल्ली / 8 साल तक निसंतान रही 32-वर्षीय महिला ने दिल्ली में एकसाथ 4 बच्चों को दिया जन्म

Zoom News : Aug 02, 2021, 09:20 AM
गाजियबाद: गाजियबाद की रहने वाली एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। यह बच्चे आईवीएफ तकनीक से हुए हैं। आठ सालों बाद दंपति के घर किलकारी गुंजी है। चार बच्चों में तीन लड़के और एक लड़की है। 

सीड्स ऑफ इनोसेंस की संस्थापक डॉक्टर गौरी अग्रवाल ने बताया कि दंपती को कई सालों से बच्चे नहीं थे। प्रजनन क्षमता सीमित होने के कारण महिला मां नहीं बन पा रही थी। महिला ने इंट्रायूटीरीन इन्सेमिनेशन (आईयूआई) जैसी सहायक प्रजनन तकनीकों की सहायता ली, लेकिन वह गर्भ धारण करने में विफल रही।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि 32 वर्षीय महिला के मामले में आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया गया। इससे महिला ने गर्भधारण किया। जब स्कैन किया गया तो गर्भ में चार दिल की धड़कन मिली। छह हफ्ते बाद यह पुष्टि हुई कि चारों भ्रूण पनप गए थे। यह देखते हुए  माता-पिता को भ्रूण में कमी का करने का विकल्प दिया गया, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। यह चारों बच्चे निर्धारित समय से पहले हुए थे इसलिए इन्हे कुछ दिनों तक निगरानी में रखा गया। सभी स्वास्थ्य जांच की गई। रिपोर्ट सही आने पर बच्चों को घर भेज दिया गया। 

दंपती का कहना है कि हम माता-पिता बनकर बहुत खुश हैं और वह भी चार बच्चों के। हमारा परिवार अब पूरा हो गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER