बॉलीवुड / शख्स ने लिखा- काम सिर्फ अमिताभ बच्चन के बेटे होने की वजह से मिलता है, फिर मिला यह जबाब

Zoom News : Oct 02, 2020, 03:51 PM
बॉलीवुड: सुशांत की मौत से ही नेपोटिज्म की लड़ाई सुर्खियों में है, अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह ट्रोलर्स को भी करारा जवाब देते रहते हैं। अब हाल ही में एक यूजर ने कमेंट किया कि अभिषेक को काम, बिग बी की वजह से मिलता है। इस पर एक्टर ने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया।

अभिषेक नाम के यूजर ने लिखा, 'आपको नहीं लगता की आपको फिल्मों में काम सिर्फ अमिताभ बच्चन के बेटे होने की वजह से मिलता है'। एक्टर ने जवाब में लिखा, 'काश जो आप कह रहे होते सच होता। सोचिए, कितना काम मिलता मुझे'।

जब दूसरे अभिषेक नाम के यूजर ने कहा, 'अभिषेक को उनकी पहली फिल्म रिफ्यूजी इसलिए मिली क्योंकि वह नेपोकिड थे'। 

इस यूजर का जवाब देते हुए एक्टर ने लिखा, 'अरे यार, ये सारे दुनिया के अभिषेक मेरे पीछे क्यों पड़ गए हैं। बक्श दो महाराज, चुप-चाप अपना काम कर रहा हूं'।

मालूम हो कि अभिषेक बच्चन हाल ही में कोरोना को हराने के बाद काम पर वापसी कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। अभिषेक ने अपने नए हेयरकट की तस्वीर शेयर की थी। इसमें एक फोटो हेयरकट से पहले तो दूसरी हेयरकट के बाद की थी। अभिषेक ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'पहले और बाद में। काम पर लौटने का समय आ गया है।'

अभिषेक बच्चन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज ब्रीद 2 में नजर आए थे। इसमें उनकी परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया गया। अब वह डायरेक्टर अनुराग बसु की मल्टीस्टार ड्रामा 'लूडो' में काम करते दिखाई देंगे। इसमें राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिकाओं में हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER