मंनोरजन / एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Zoom News : Jun 30, 2021, 11:11 AM
Delhi: जानी मानी अदाकारा मंदिरा बेदी के परिवार से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का बुधवार सुबह 49 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मंदिरा बेदी और उनके फैंस के लिए ये खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस राज के निधन पर दुख जता रहे हैं।


फिल्ममेकर ओनिर ने जताया शोक

फिल्म डायरेक्टर ओनिर ने राज के निधन की पुष्टि की है। उन्होंंने ट्वीट कर लिखा- बहुत जल्दी चले गए। हमने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर राज कौशल को आज सुबह खो दिया है। बेहद दुखद। वो मेरी पहली फिल्म माई ब्रदर निखिल के प्रोड्सूर्स में से एक थे। उन सभी लोगों में से एक थे जिन्होंने हमारे विजन पर भरोसा किया और हमें सपोर्ट किया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। 

कौन थे राज कौशल?

राज कौशल पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। राज ने अपना करियर बतौर कापीराइटर शुरू किया था। बाद में उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा। राज कौशल ने एंथनी कौन है, शादी का लड्डू, प्यार में कभी कभी जैसी फिल्में डायरेक्ट की थी। वहीं माई ब्रदर।।। निखिल, शादी का लड्डू और प्यार में कभी कभी को राज ने प्रोड्यूस भी किया था। राज ने कई एड फिल्में बनाई थीं। 

मंदिरा बेदी और राज कौशल की शादी फरवरी 1999 में हुई थी। 19 जून 2011 को मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था। पिछले साल 2020 में मंदिरा बेदी और राज ने 4 साल की लड़की को गोद लिया था। जिसका नाम तारा बेदी कौशल है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER