बॉलीवुड / आदित्य ने लगाया झाड़ू, अर्जुन- वरुण के साथ ही स्प्लिट्सविला की इस विनर ने किया मजेदार कमेंट

AMAR UJALA : Mar 29, 2020, 11:05 AM
बॉलीवुड डेस्क | देश-विदेश में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। आम लोगों के साथ ही साथ सितारों पर भी इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है। अधिकतर व्यस्त रहने वाले सितारे खाली वक्त में घर के काम काज कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने सोशल मीडिया पर झाड़ू लगाते तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर आम फैंस के साथ ही साथ बॉलीवुड सितारे भी कमेंट कर रहे हैं।

आदित्य रॉय कपूर  सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय नहीं रहते हैं, लेकिन जब भी वक्त मिलता है तो तस्वीर- वीडियो साझा कर देते हैं। ऐसे में आदित्य ने झाड़ू लगाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया। इस पोस्ट को कैप्शन में आदित्य ने लिखा- प्लान बी। आदित्य का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

View this post on Instagram

Plan B 👨🏻‍🌾

A post shared by @ adityaroykapur on

तस्वीर में आदित्य काले शॉर्ट्स, चप्पल और एक नीली टी-शर्ट पहने हुए बगीचे में सफाई करते हुए दिखाई दे रहे है।आदित्य के इस पोस्ट पर बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने लिखा, '18 अप्रैल को मुझे उम्मीद है कि आपका वजन बढ़ा होगा।' वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा, 'वो उभर रहा है।' वरुण और अर्जुन के कमेंट के अलावा एमटीवी स्प्लिट्सविला 7 की विनर स्कारलेट रोज ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'आदित्य तुम्हारी छोटी उंगली क्यों बाहर है।'

वैसे बात आदित्य रॉय कपूर के फिल्मी करियर की करें तो आखिरी बार अभिनेता मोहित सूरी की फिल्म मलंग में नजर आए थे। फिल्म में आदित्य के साथ दिशा पाटनी, कुणाल खेमू और अनिल कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

इसके साथ ही बात आदित्य की आगामी फिल्मों की करें तो उनके लिस्ट में लूडो, सड़क 2 और एक विलेन 2 शामिल है। फिल्म लूडो में आदित्य के साथ राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, अभिषेक बच्चन और पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। वहीं सड़क 2 में आलिया भट्ट, संजय दत्त और पूजा भट्ट नजर आएंगे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER