Bollywood / आफताब शिवदसानी ने किया अपना प्रोडक्शन हाउस लांच 'माउंट ज़ेन मीडिया'

Zoom News : Jul 20, 2020, 04:20 PM
by News Helpline . Mumbai | आज कल हमारे सितारे सिर्फ कैमरे के आगे ही नहीं बल्कि कैमरे के पीछे रहकर भी कुछ जादू दिखाने की कोशिश करते हैं। इसीलिए कई सितारों ने अपने प्रोडक्शन हाउस खोल लिए है जिसके माध्यम से वे ऑडियंस तक नया कंटेंट ला सकते है।  अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा जोनस, कंगना रनौत, अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय के बाद अब एक और अभिनेता कैमरे के पीछे जाने वाला है और वह है आफताब शिवदसानी।  आफताब ने अपनी बीवी निन दुसांज के साथ मिलकर एक नया प्रोडक्शन हाउस लांच करने का फैसला लिया है जिसका नाम है 'माउंट ज़ेन मीडिया '.

इस खबर को फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सबके साथ शेयर किया और लिखा, "बड़ी खबर। ..#आफताब शिवदसानी और उनकी बीवी #निन दुसांज शिवदासानी अपना प्रोडक्शन हाउस लांच करने जा रहे हैं : माउंट ज़ेन मीडिया। .#आफताब और #निन का प्रोडक्शन हाउस नयी फिल्में,ऑनलाइन शोज और डॉक्यूमेंटरीज बनाएगा। #माउंट ज़ेन मीडिया "

आफताब और निन अब नयी फिल्में ,ऑनलाइन शोज़ और डॉक्यूमेंटरीज बनाने में व्यस्त हो जायेंगे और वे अपने प्रोडक्शन हाउस के मध्यान से नया कंटेंट ऑडियंस तक लेकर आएंगे। इस से पहले साल 2016 में दोनों ने मिलकर एक इवेंट कंपनी 'सेंट' भी खोली थी।

वर्कफ्रोंट पर, आफताब जल्दी ही अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं ज़ी 5  के शो पोइज़न 2 के साथ। शो को विशाल पंड्या ने डायरेक्ट किया है और यह शो एक थ्रिलर बेस्ड शो हैं।

इसके साथ साथ आफताब कॉमेडी फिल्म 'टॉम , डिक और हैरी 2 '  में भी नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ जिमी शेरगिल , शरमन जोशी , सना खान , पूजा चोपड़ा और अम्यरा दस्तूर नजर आएंगे। यह फिल्म 2006 में आयी फिल्म 'टॉम, डिक और हैरी ' का सीक्वल हैं।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER