गुजरात / मुंबई के बाद अब सूरत में आक्रोशित हुए प्रवासी मजदूर, तनख्वाह मांगने के लिए फिर सड़कों पर जुटी भीड़

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। गरीबों, जरूरतमंदों और प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन की वजह से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। कई राज्यों में मजदूर और कामगार अब आक्रोशित हो रहे हैं। गुजरात के सूरत में गुरुवार को भारी तादाद में मजदूर एक बार फिर से सड़कों पर उतर आए।

सूरत। कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देशभर में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। गरीबों, जरूरतमंदों और प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन की वजह से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। कई राज्यों में मजदूर और कामगार अब आक्रोशित हो रहे हैं। गुजरात के सूरत में गुरुवार को भारी तादाद में मजदूर एक बार फिर से सड़कों पर उतर आए। पांडेसरा इलाके में मजदूर हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने मिल मालिकों पर तनख्वाह नहीं देने का आरोप लगाया है। मजदूर अपने गांव जाने की भी मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मजदूरों को समझाने की कोशिश कर रही है।

देश में लॉकडाउन की वजह से यूपी, बिहार और ओडिशा से आए हजारों मजदूर यहां फंसे हुए हैं। ये मजदूर यहां की फैक्टरियों में काम करते हैं। बुधवार को भी इन लोगों ने खाने-पीने की शिकायत को लेकर हंगामा किया था। कई एनजीओ की मदद से प्रशासन ने इनके लिए खाने की व्यवस्था की हुई है।