बॉलीवुड / ऐश्वर्या के कान लुक्स देखकर फैंस ने पूछा,क्या प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस?

Zoom News : May 19, 2022, 08:40 PM
बॉलीवुड | ऐश्वर्या राय बच्चन कान 2022 में पहुंची हैं। इस बार वह पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं। अब तक कान से ऐश्वर्या के 3 लुक्स सामने आ गए हैं। 1 रेड कारपेट पर चलते हुए और बाकी 2 इवेंट के दूसरे फंक्शन्स की। ऐश्वर्या ने रेड कारपेट पर फ्लोरल और ब्लैक गाउन पहना जिसमें वह खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही रेड कारपेट पर जाने से पहले ऐश्वर्या ने पिंक फॉर्मल लुक कैरी किया था और फिर रेड कारपेट पर जाने के बाद उन्होंने फिर पिंक शिमरी आउटफिट पहना था।

प्रेग्नेंसी का कर रहे कमेंट

ऐश्वर्या का हर लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां ऐश्वर्या की खूबसूरती की सभी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं उनकी कुछ फोटोज को देखकर फैंस ये भी कमेंट कर रहे हैं कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं?

कई लोग ऐश्वर्या की फोटोज पर कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं, तो कोई कह रहा है कि क्या आराध्या का छोटा भाई या बहन आने वाला है।

वैसे बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या के प्रेग्नेंसी की बात आई हो। इससे पहले भी कई बार जब उन्हें स्पॉट किया गया तब भी यही सवाल खड़े हुए थे। पिछले साल भी ये खबरें आई थीं। हालांकि ऐसा है नहीं। इसके साथ ही कभी ऐश्वर्या ने भी इस बारे में कमेंट नहीं किया।

पिछले साल की फिल्म की शूटिंग

ऐश्वर्या जल्द ही फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में नजर आने वाली हैं और पिछले साल ऐश्वर्या ने फिल्म की शूटिंग की। इस फिल्म को मणिरत्नम डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म ऐतिहासिक होगी और फैंस अब इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि काफी समय से ऐश्वर्या बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। वह लास्ट साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ राजकुमार राव और अनिल कपूर लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER