Bollywood Desk | एक्टिंग के बादशाह बिग बी अमिताभ बच्चन का एक नया हुनर सामने आया है। उन्होंने ट्विटर पर न केवल उसका एक नमूना शेयर किया है, बल्कि मस्तिष्क के लिए इसे प्रभावी और अच्छा भी बताया है। उन्होंने कहा कि यह करना मस्तिष्क के लिए बहुत अच्छा है।
T 3582 - 'Bring back hand writing : Its good for your Brain' ~ h pic.twitter.com/NSTHkN6Fjt
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 3, 2020
बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों और अनुयायियों को फिर से हाथ से लिखना शुरू करने के लिए कहा। अमिताभ ने लिखा कि यह ब्रेन के लिए बहुत अच्छा है। उन्होंने जो पत्र लिखा है, उसकी शैली देखकर आप दंग रह जाएंगे। उनकी हैंडराइटिंग बहुत सुंदर है। अमिताभ ने एक सुंदर, हस्तलिखित नोट साझा किया, उन्होंने कहा एक फोन या कंप्यूटर पर चीजों को लिखने के बजाय लेखन के लाभों को गिना। अमिताभ ने अपनी पोस्ट में लिखा हाथ से लिखना, कीबोर्ड के लेखन से मेल नहीं खा सकता है। उन्होंने कहा कि वापस हाथ से लिखना शुरू करो। यह आपके मस्तिष्क के लिए अच्छा है। हालांकि इस पोस्ट पर कार्तिक आर्यन का कमेंट मजेदार आया है, उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टर फैमिली से हूं, आप मेरी हैंडराइटिंग देखकर ऐसा नहीं कहेंगे। हालांकि इसके बाद की पोस्ट में बिग बी ने लिखा कि बुद्धिमान विचारों की चर्चा करते है; मध्यमान घटनाओं की चर्चा करते है ; सामान्य बुद्धि के लोग, लोगों की चर्चा करते हैं। बिग बी अपने फैन के लिए नियमित लिखते हैं।

