Special / हाथी ने दौड़ाया तो शख्स ने दिखाया कमाल, आनंद महिंद्रा ने बताया 'बेस्ट' ड्राइवर

आनंद महिंद्र अकसर ट्विटर पर मजेदार पोस्ट साझा करते रहते हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और बोलेरो चलाने वाले ड्राइवर को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ चालक बताया है। वीडियो केरल के काबिनी वाइल्डलाइफ रिजर्व का है। यहां एक हाथी अचानक बोलेरो की ओर बढ़ने लगता है। तभी बेहद संकरे रास्ते से शख्स बैक गियर में बोलेरो चलाता है। महिंद्रा ने ड्राइवर को कैप्टन कूल नाम दे दिया है।

Special | आनंद महिंद्र अकसर ट्विटर पर मजेदार पोस्ट साझा करते रहते हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और बोलेरो चलाने वाले ड्राइवर को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ चालक बताया है। वीडियो केरल के काबिनी वाइल्डलाइफ रिजर्व का है। यहां एक हाथी अचानक बोलेरो की ओर बढ़ने लगता है। तभी बेहद संकरे रास्ते से शख्स बैक गियर में बोलेरो चलाता है। महिंद्रा ने ड्राइवर को कैप्टन कूल नाम दे दिया है। 

उन्होंने ट्वीट किया, यह पिछले गुरुवार का काबिनी रिजर्व का वीडियो है। मुझे कहते हुए बेहद खुशी हो रही है कि यह शख्स दुनिया का सबसे अच्छा बोलेरो ड्राइवर है। मैं इसे कैप्टन कूल निकनेम देता हूं। बता दें कि 35 सेकंड के इस वीडियो को लगभग चार लाख लोगों ने देखा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाथी बोलेरो को दौड़ाते हुए काफी करीब आ जाता है लेकिन शख्स डरता नहीं है। वह पीछे की ओर स्पीड से गाड़ी दौड़ाता रहता है। आखिर में हाथी अपना रास्ता बदलकर निकल जाता है। 

वीडियो के आखिरी में दिखता है कि कैसे गाड़ी में बैठे लोग डर जाते हैं और ड्राइवर को हैरानी से देखते हैं। महिंद्रा के ट्वीट पर एक शख्स ने रिप्लाई करके दावा किया है कि बोलेरो चलाने वाले शख्स का नाम प्रकाश है।