मंनोरजन / देर रात साउथ स्टार के साथ बाइक पर नजर आईं अनन्या पांडे, क्या है माजरा?

AajTak : Feb 29, 2020, 05:37 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को देर रात साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ बाइक राइड लेती नजर आईं। इस दौरान वे बाइक की टंकी पर बैठी दिखाईं दी। विजय के साथ अनन्या की लेट नाइट बाइक राइड की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विजय देवरकोंडा फिल्म अर्जुन रेड्डी से चर्चा में आए थे। बाद में इसी अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक कबीर सिंह के नाम से बनाया गया था। शाहिद कपूर स्टारर कबीर सिंह मूवी ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हुई थी। इस फिल्म से जितनी शोहरत शाहिद कपूर को मिली, उतना ही साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के स्टारडम को भी फायदा हुआ। अर्जुन रेड्डी के बाद उनकी गीता गोविंदम, डियर कॉमरेड, टैक्सीवाला हिट हुई।

अब जल्द ही वे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को हिंदी और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।

वायरल हो रही तस्वीरें इस फिल्म की शूट‍िंग का हिस्सा है। इनमें अनन्या विजय के साथ खाली सड़क पर बाइक राइड का लुत्फ उठाती हुई देखी जा सकती हैं। वैलेंटाइन्स डे के दिन विजय देवरकोंडा की फिल्म वर्ल्ड फेमस लवर रिलीज हुई थी। इसमें विजय के अलग-अलग किरदार नजर आए थे।

वहीं अनन्या पांडे की पिछली फिल्म पति, पत्नी और वो थी। इस फिल्म में वे कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आईं। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया और अनन्या की एक्ट‍िंग को भी सराहा गया।     

बता दें कि फाइटर बॉलीवुड कनेक्ट फिल्म है। करण जौहर भी इस फिल्म में प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म से अनन्या तेलुगू इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रही है। वो पहली बार विजय देवरकोंडा संग नजर आएंगी।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER