बॉलीवुड / एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, देखे VIDEO

Zoom News : Dec 20, 2020, 09:06 AM
बॉलीवुड: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने 36वां जन्मदिन पर ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन और उनके दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया। इस वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में तीन जन्मदिन के केक, फूलों के गुलदस्ते, गुब्बारे और म्यूजिक और मौजूद लोगों की मस्ती शामिल रहे।

अंकिता ने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन करने के दौरान गोल्डन शाइनिंग आउटफिट पहना हुआ है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि अंकिता डबल लेयर वाला केक काट रही हैं और उनके फ्रेंड्स बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं। इसके बाद वह अपने दोस्तों को केक खिलाती हैं और वहां मौजूद सभी लोग अंकिता को केक खिलाते हैं और म्यूजिक पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे बैकग्राउंड में गुब्बारों और रिबन से सजावट की गई है।

यहां देखिए अंकिता के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो-

काटे तीन केक

अंकिता ने इससे पहले एक और वीडियो फैंस के साथ शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने नेवी ब्लू रंग का आउटफिट पहना हुआ था जिस पर लाल रंग के फूल डिजाइन बने हुए हैं। इस वीडियो में एक टेबल पर तीन केक रखे हुए हैं। अंकिता एक केक काटती हैं और पहला पीस अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन को खिलाती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लिखती हैं, "बर्थडे स्पेशल, हैप्पी बर्थडे।"

यहां देखिए अंकिता के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो-

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने किया विश

अंकिता ने तीन केक के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा,"शुभकामनाएं और सपने।" उनकी इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों और फैंस ने भी कमेंट किए। इन कमेंट में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का भी बर्थडे विश था। कीर्ति ने लिखा,"हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल।" इसके साथ ही उन्हें दिल वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER