बॉलीवुड / अंकिता ने बेस्टफ्रेंड रश्मि संग किया ‘गर्मी’ गाने पर डांस, वीडियो Viral

Zoom News : Dec 20, 2020, 07:28 PM
बॉलीवुड: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने शनिवार को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में उन्होंने ग्रैंड सेलिब्रेशन पार्टी अपने घर पर रखी थी। इसमें टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे शामिल हुए थे। इसके अलावा रश्मि देसाई ने अंकिता लोखंडे के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह नजर आए थे। उसके बाद से ही अंकिता लोखंडे फैन्स के निशाने पर हैं। फैन्स का यह वीडियो देखने के बाद कहना है कि सुशांत के जाने का दुख किसी को नहीं है। सब नौटंकी कर रहे हैं। 

वीडियो में आप रश्मि देसाई और अंकिता लोखंडे को नोरा फतेही के गाने ‘गर्मी’ पर डांस करते देख सकते हैं। वीडियो के बीच में अंकिता अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन संग थिरकने की कोशिश करती हैं, जिसके बीच में संदीप सिंह नजर आते हैं। 

एक यूजर ने वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा, “सस्ते नशे, सुशांत सिंह राजपूत कभी आपके लीग का रहा ही नहीं। अंकिता यहीं है, वह भी संदीप सिंह जैसे लोगों के साथ।” एक और यूजर लिखते हैं, “वाह, क्या दुख है सुशांत सिंह राजपूत के जाने का, सब नौटंकी हैं। यहां भरे पड़े हैं, इंसाफ मिला भी नहीं और डांस चालू।”

बता दें कि संदीप सिंह खुद को सुशांत का दोस्त बताते आए हैं। इनका नाम सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आया था। सुशांत की मौत के बाद संदीप सिंह उनके क्रिया कर्म और मुंबई के कूपर हॉस्पिटल की हर तस्वीर में नजर आए थे। इसके अलावा, जब अंकिता लोखंडे, सुशांत के घर पर पुलिस से मिलने पहुंची थीं, तब भी संदीप उनके साथ दिखाई दिए थे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER