टेक एंड गैजेट्स / एक और वनप्लस नॉर्ड 2 स्मार्टफोन फटा, लड़के की जांघ बुरी तरह जली

सुहित शर्मा नामक ट्विटर यूज़र के मुताबिक, एक लड़के की जींस की जेब में वनप्लस नॉर्ड 2 स्मार्टफोन फटने से उसकी जांघ बुरी तरह जल गई। सुहित ने जले हुए फोन और लड़के की जांघ की तस्वीरें शेयर कर लिखा, ''लोगों की ज़िंदगियों से खेलना बंद करो।" इससे पहले, दो लोगों ने वनप्लस नॉर्ड 2 फटने की बात कही थी।

नई दिल्ली: वनप्लस के पॉप्युलर स्मार्टफोन Nord 2 में ब्लास्ट होने का नया मामला सामने आया है। गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार फोन में ब्लास्ट की यह घटना महाराष्ट्र के धुले की है। ब्लास्ट के वक्त फोन यूजर की जींस की दाईं तरफ वाली पॉकेट में रखा था। फोन में हुए ब्लास्ट की कुछ तस्वीरें सुहित शर्मा नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर की हैं। शेयर की गई तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ब्लास्ट कितना घातक था।

फोन में नीचे बाईं तरफ लगी आग

ट्विटर यूजर ने फोन के बैक के भी कई फोटोज को शेयर किया है। फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि फोन में नीचे बाईं तरफ से आग लगनी शुरू हुई। ब्लास्ट के वक्त फोन ट्रांसपैरंट TPU केस में था और इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ब्लास्ट के बाद यह नीचे से दो हिस्सों में फट गया है।

गंभीर रूप घायल हुई यूजर की जांघ

इस हादसे में यूजर की जांघ गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में यूजर की जान बच गई। वनप्लस नॉर्ड 2 में हुए ब्लास्ट के बारे में कंपनी ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है। 

कंपनी ने शुरू की जांच

कंपनी ने कहा, 'हम ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हैं। हमारी टीम यूजर के संपर्क में है और मामले की जांच के लिए हम जरूरी डीटेल जुटा रहे हैं।' फोन में ब्लास्ट होने की वजह क्या थी, इस बारे में अभी कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।