Rape Case / खाना डिलिवर करने पहुंचा था घर, अकेले पाकर महिला के साथ किया बलात्कार

Zoom News : Jul 01, 2021, 09:23 AM
ओडिशा के अंगुल जिले में मंगलवार रात एक महिला डॉक्टर का उसी ते घर पर बलात्कार हो गया। बलात्कार करने के आरोप में 35 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुकांत बेहरा नाम का यह आदमी एक ढाबा मालिक का बेटा है जिसने 32 साल डॉक्टर के साथ रेप किया। छेंडीपाड़ा इलाके में डॉक्टर के घर पर खाना डिलिवर करने के दौरान आरोपी ने यह दुष्कर्म किया।

रिपोर्टों के अनुसार, पीड़िता एक स्वास्थ्य केंद्र में काम करती है और अपने भाई के साथ केंद्र द्वारा आवंटित आधिकारिक क्वार्टर में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने आधिकारिक क्वार्टर में अकेली थी।

मंगलवार को पीड़िता के भाई ने उसे एक स्थानीय ढाबे से खाना भेजा, जहां वह खुद भी खाना खा रहा था। सकुांत बेहरा रात करीब 11 बजे खाना लेकर पीड़िता के घर पहुंचा और पीड़िता को अकेला पाकर वह जबरदस्ती घर में घुस गया और डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

बहन-भाई ने छेंडीपाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। शिकायत के आधार पर बेहरा को गिरफ्तार कर लिया गया और डॉक्टर को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER