- भारत,
- 01-Nov-2023 11:30 PM IST
- (, अपडेटेड 01-Nov-2023 11:52 PM IST)
Actress Dr. Priya: इस वक्त साउथ सिनेमा जगत से दिल को तोड़ने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मललायम टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस डॉ प्रिया का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। ऐसे में एक्ट्रेस के निधन से मलयालम टीवी जगत को बड़ा झटका लगा है। बड़ी बात ये है कि 35 साल की उम्र में प्रिया के निधन से हर कोई हैरान और हताश है।एक्ट्रेस को पड़ा दिल का दौड़ाबताया जा रहा है कि 35 वर्षीय डॉक्टर प्रिया 8 महीने की गर्भवती भी थीं और अस्पताल में उनका रेगुलर प्रेग्नेंसी चेकअप जारी था। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद वहीं उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि प्रिया की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। उनका नवजात शिशु फिलहाल आईसीयू में है। जहां डॉक्टरों की टीम बच्चे पर नजर बनाए हुए है।किशोर सत्या ने दी प्रिया के निधन की दुखद खबरप्रिया के निधन की दुखद खबर सबसे पहले एक्टर किशोर सत्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। किशोर सत्या ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मलयालम टीवी इंडस्ट्री को एक और असमय मौत से बड़ा झटका लगा है। डॉक्टर प्रिया का कल हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 8 महीने की गर्भवती थीं और उन्हें हेल्थ से संबंधित कोई भी समस्या नहीं थी।। उनका बच्चा फिलहाल आईसीयू में है।' इस शो से फेमस हुईं डॉ प्रियाआपको बता दें कि डॉक्टर प्रिया मलयालम टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने सीरियल 'करुथामुथु' में अपने रोल से काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। वहीं टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रिया एक डॉक्टर भी थीं और तिरुवनंतपुरम के पीआरएस हॉस्पिटल में काम कर रही थीं।'
