लंबे इंतजार के बाद सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' कल यानि 14 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसमें यश के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं। रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही फैंस रॉकी भाई (यश) पर अलग-अलग तरीके से प्यार लुटा रहे हैं। कन्नड़ फिल्म सुपरस्टार यश का जादू हाई लेवल पर फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यश के फैंस किताबों की मदद से उनकी तस्वीर बनाते दिख रहे हैं।
किताबों की मदद से बनाई तस्वीर
कर्नाटक में फैंस ने यश की सबसे बड़ी तस्वीर बनाने का दावा किया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो तस्वीर बनाने के लिए किताबें इकट्ठा की जा रही हैं। जिसके बाद 26,650 वर्ग फीट में फैले गार्डन में यश की 130X190 फीट की मोजैक तस्वीर तैयार की गई है। ये फोटो लगभग 20,700 किताबों की मदद से बनाई गई है। इतनी बड़ी तस्वीर बनाने के लिए विश्व रिकॉर्ड का भी दावा किया जा रहा है। जमीन में बनी तस्वीर को ड्रोन से कैप्चर किया गया है।
Big Bigger Biggest!!
— Team Yash FC (@TeamYashFC) April 11, 2022
We had planned for 120×170ft but it surpassed our expectations... We had to expand it to 135×190ft which covers an area of 25,650 Sqft which is the world record 🌪️@TheNameIsYash#YashBOSS #KGF2 #KGFChapter2 pic.twitter.com/qJf0G0NhrK
कर्नाटक में देखने को मिला क्रेज
आंध्र प्रदेश में तो यश के फैंस की अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। यहां फैंस ने थियेटर के बाहर लगे यश की तस्वीर को दूध से नहलाना शुरू कर दिया था। यश की फिल्म को लेकर लोगों में इस कदर क्रेज है कि एक कंपनी ने तो केजीएफ 2 की रिलीज के दिन सभी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है। हालांकि दक्षिण भारत में अपने सुपरस्टार के लिए फैंस में अलग लेवल का क्रेज देखने को मिलता रहता है।
हो रही एडवांस बुकिंग
यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के रिलीज होने से पहले ही बंपर एडवांस बुकिंग हो रही है। यश की फिल्म के लिए लोगों में इस कदर पागलपन है कि इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ‘आरआरआर’ हिंदी को पीछे छोड़ दिया है। एडवांस बुकिंग को लेकर महाराष्ट्र के कई शहरों में इस फिल्म के शो सुबह छह बजे शुरू होने जा रहे हैं। सूचना ये भी है कि दिल्ली और मुंबई के कुछ सिनेमाघरों में इसकी टिकट दरें दो हजार रुपये प्रति टिकट तक जा पहुंची हैं।
