Bollywood / अपने गांव पेड्ने में भूमि पेडनेकर ने किये मंदिर दर्शन

Zoom News : Sep 14, 2020, 11:19 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | धीरे धीरे दुनिया वापिस नार्मल हो रही है और लोग फिर से ट्रेवल करना शुरू कर रहे हैं। एक बड़े लॉक डाउन के बाद सभी लोग अपने आपको फ्रेश करने के लिए कही घूमना चाह रहे है और ऐसे में अपने एन्सेस्ट्राल गांव में छुट्टी मनाने जाने से बेहतर क्या हो सकता हैं। भूमि पेडनेकर आज कल अपने गांव पेड्ने में छुट्टी मना रही है और उन्होंने यहाँ पर किये मंदिर दर्शन। 

भूमि ने तीन मंदिरो में जाकर दर्शन किये और उनकी फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हमने अपने गांव पेड्ने में एक मंदिर यात्रा की। यह यात्रा तीन मंदिरो को मिलाकर पूरी होती है - मौली देवी, भगवती देवी और रावलनाथ मंदिर , तीनो मंदिर 300 से 400 साल पुराने हैं। पेडनेकर समाज के बारे में रावलनाथ मंदिर की किताबो में लिखा है और यह साल 1902 में लिखा गया था। यह मंदिर कहानियों से भरपूर हैं ,इनके आस पास औषधीय जल के स्त्रोत है और इन मंदिरो में आपको ठीक करने की ऊर्जा भरी हुई हैं। जब भी यहाँ जाओ, हर बार कुछ सीखने को मिलता है। हम अपने इतने समृद्ध संस्कृति के लिए आभारी हैं। शांति, शक्ति और खुशाली "

भूमि ने अपनी इस यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। एक तस्वीर में उन्होंने अपना घर भी दिखाया। इन तस्वीरो को देखकर आपके मन को अपार शांति मिलेगी। 

वर्कफ़्रंट पर,  भूमि की फिल्म 'डॉली किटी और वो  चमकते सितारे' 18 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने जा रही हैं। इस कॉमेडी सटाइर में भूमि के साथ कोंकणा सेन शर्मा नजर आएँगी और फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया था। फिल्म में विक्रांत मस्सी और अमोल पराशर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को अलंकृता श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है और एकता कपूर और शोभा कपूर ने इसे प्रोडूस  किया है। यह एकता कपूर के प्रोडक्शन की पहली फिल्म हैं जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER