भुवनेश्वर कुमार रचेंगे इतिहास: 200 IPL मैच खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज बनेंगे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे। वह आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज बनेंगे। भुवी के नाम 199 मैचों में 215 विकेट हैं और वह इस सीजन के शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ होने वाले आगामी मैच में मैदान पर उतरते ही भुवनेश्वर कुमार अपने आईपीएल करियर के 200 मैच पूरे कर लेंगे। यह मुकाम हासिल करने वाले वह लीग के इतिहास के पहले तेज गेंदबाज होंगे। अब तक आईपीएल में किसी भी तेज गेंदबाज ने मैचों का दोहरा शतक नहीं लगाया है, और भुवनेश्वर यह गौरव हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बनने जा रहे हैं।

आरसीबी से पुणे और हैदराबाद तक का सफर

भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2010 में हुई थी जब उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 6 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, उस सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और टीम ने उन्हें बिना मैच खिलाए ही रिलीज कर दिया। इसके बाद उन्हें पुणे वॉरियर्स इंडिया ने 20 लाख रुपये में खरीदा। साल 2011 से 2013 तक वह पुणे की टीम का हिस्सा रहे। अपने डेब्यू सीजन (2011) में उन्होंने 3 विकेट लिए, 2012 में 8 विकेट और 2013 में 13 विकेट हासिल किए। इन सभी सीजनों में वह काफी किफायती गेंदबाज साबित हुए।

सनराइजर्स हैदराबाद में सफलता और आरसीबी में वापसी

25 करोड़ रुपये में खरीदा। 50 करोड़ रुपये हो गई। 75 करोड़ रुपये कमा रहा है। वर्तमान में वह इसी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और इस सीजन में अब तक 9 मैचों में 17 विकेट चटका चुके हैं।

विराट कोहली ने की भुवनेश्वर की तारीफ

भुवनेश्वर कुमार के 200 आईपीएल मैच से पहले विराट कोहली ने उनकी जमकर तारीफ की है। विराट ने उन्हें आईपीएल के सर्वकालिक बेस्ट 3 गेंदबाजों में से एक बताया। विराट ने कहा, ‘एक गेंदबाज के तौर पर 200 आईपीएल मैच खेलना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। ये उनकी लंबी पारी और लगातार मेहनत के बारे में बहुत कुछ बताता है। भुवी ने सभी फॉर्मेट खेले हैं और हमेशा वो सफल रहे हैं और भुवी की सबसे खास बात खेल को लेकर उनकी गहरी समझ रही है। उनकी इकॉनमी रेट और विकेट, हर मैच में उनकी डॉट गेंदें देखें तो ये वाकई कमाल है।

भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 199 मैचों में 215 विकेट झटके हैं। वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज भी हैं। इस सीजन भुवी ने 9 मैचों में 17 विकेट चटका दिए हैं और ऐसा लग रहा है कि इस बार वो पर्पल कैप जीतकर ही दम लेंगे। वैसे बता दें भुवी इससे पहले भी दो बार पर्पल कैप जीत चुके हैं।