Bollywood / बिपाशा बसु ने मां-पापा के एनिवर्सरी पर लिखे भावुक नोट

Zoom News : Aug 14, 2020, 05:47 PM

न्यूज हेल्पलाइन - 4 अगस्त, 2020 | बिपाशा बसु ने मां-पापा की एनिवर्सरी पर दोनों की फोटोज कोलाज कर शेयर किया विडियो। जिसमें पहले और अब की तस्वीरें शामिल हैं। बिपाशा ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में भावुक शब्द लिखे।

बिपाशा ने कैप्शन में लिखा,'हैप्पी एनिवर्सरी मां एंड पापा!! आप दोनों ने ही हमें प्यार और संगति का सही मतलब समझाया हैं। आप दोनों ने हमें एक अच्छे साथी होने का सही उदाहरण दिया है और हमें इस तरह के प्यार पर विश्वास करना सिखाया साथ ही बताया की इस तरह का प्यार अब भी संभव और मौजूद हैं। आज के दिन आप दोनों के अच्छें स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं। शुक्रिया आप दोनों विवाह के बंधन में बंधे और हमें इस दुनिया में लाए।'

बिपाशा ने इसके साथ-साथ अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी मां-पापा की तस्वीरें शेयर की और बधाईयां दीं।

वैसे बता दें बिपाशा और करन सिंह ग्रोवर की वेब सीरीज 'डेनजअर्स' एम एक्स प्लेयर 14 अगस्त यानि आज फ्री रिलीज होने वाली हैं। बिपाशा और करन आजकल वेब सीरज के डिजीटल प्रमोशन करते दिख रहें हैं। दोनों ने हाल ही में बिहाइंड सीन्स की तस्वीरें भी पोस्ट की थी।

इस वेब सीरीज  में बिपाशा बसु एक पुलिस अफसर बनी हैं, जो करण सिंह ग्रोवर की किडनैप हुई बीवी को बचाने की कोशिश करती नजर आएंगी. हालांकि, इस वेब सीरीज में एक दिलचस्प ट्विस्ट ये है कि फिल्म में बिपाशा बसु करण की एक्स गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी पुरानी यादों को भूलाकर करण की मदद करेंगी. इसमें एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट सुयश राय भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे.

बिपाशा बसु आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं. इस फिल्म में वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं। इसके अलावा आदत डायरीस फिल्म में भी दोनों साथ काम कर चुके हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER