Gorakhpur / सहजनवां में भाजपा नेता के पुत्र ने अपने बेटे को मारी गोली, जिला अस्पताल रेफर

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवां निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यव्रत त्रिपाठी के बड़े बेटे धीरज त्रिपाठी ने अज्ञात कारणों से अपने छोटे बेटे को गोली मार दी। घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यव्रत त्रिपाठी के बड़े बेटे धीरज त्रिपाठी उर्फ बबलू त्रिपाठी किसी बात को लेकर अपने बेटे से नाराज हो गए थे। उन्होंने शुक्रवार सुबह शहबाजगंज ईंट भट्ठे के पास फोरलेन पर अपनी दुकान के पीछे बैठक में अज्ञात कारणों से अपने बेटे आदित्य त्रिपाठी (19) को गोली मार दी। गोली पेट में दाई तरफ फंस गई।

सूचना मिलते ही उसका छोटा भाई आनन-फानन उसे सीएचसी सहजनवां ले गया, जहां से उसे गोरखपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में अभी और जानकारी पता की जा रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER