कैथल / AmitShah के तंज : मोदी कुछ भी करे सुरजेवाला का पेट दुखे, हुड्डा आए तो डण्डे खाओ—चौटाला तो रिश्वत लाओ

Zoom News : Oct 09, 2019, 02:55 PM
कैथल | विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा के कैथल में सभा को सम्बोधित किया। चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने बीते पांच सालों में हुए प्रभावी विकास का दावा करते हुए कहा कि पहले जब सत्ता में चौटाला आते थे तो गुण्डागर्दी मचती थी और हुड्डा आते थे तो भ्रष्टाचार मचता था। एक आता तो डण्डा खाना पड़ता था और दूसरा आता तो रिश्वत देनी पड़ती थी। उन्होंने बीजेपी सरकार की ओर से करवाए गए विकास के नाम पर वोट मांगे। 

मोदी ने राफेल शस्त्रपूजन पर भी अपनी बात कही और इसे दशहरे से जोड़ते हुए कांग्रेस के विरोध को खारिज किया।

अमित शाह ने दावा किया कि बीजेपी की सरकार ने हरियाणा में जातिवाद को खत्म किया है। अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में पहले जाति के आधार पर नौकरी दी जाती थी। नेता नौकरियां देने के व्यापार में लिप्त थे। मोदी सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश में विकास यात्रा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई है और इसे गति आप लोगों को देना है। उन्होंने यहां हुए विकास, कृषि उन्नति, रोजगार और बीजेपी सरकार की उपलब्धियों के नाम पर बीजेपी के पक्ष में मतदान ​की। 

अमित शाह ने विदेश दौरों के नाम पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मोदीजी कुछ भी करे तो सूरजेवालाजी के पेट में दर्द होता है। दर्द की दवाई का इलाज हरियाणा को करना है। उन्होंने दावा किया कि मोदी के विदेश दौरे पर कांग्रेस के मनमोहनसिंह से कम ही गए हैं। मनमोहनसिंह जब जाते थे तो मैडम की ओर से टाइप किए दो पन्ने पढ़कर वापस आ जाते थे। कभी मलेशिया का पन्ना थाईलैण्ड में पढ़ देते थे और थाईलैण्ड का पन्ना मलेशिया में पढ़ देते थे। किसी को पता ही नहीं चलता था, लेकिन अब स्थिति उलट है। मोदी जाते हैं तो हजारों लोग स्वागत में उमड़ते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति भी दंग रह जाते हैं। पूरे संसार में भारत और हिन्दी को गौरव दिलाने का काम भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। 

पहले के समय में हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। मोदी शासन के समय उरी और पुलवामा की घटना हुई। परन्तु इस बार मौनी बाबा मनमोहनसिंह की सरकार नहीं थी कांग्रेस की सरकार नहीं थी। बालाकोट में हमारे जवानों ने पाकिस्तान के घर में घुसकर बदला लिया।

अमित शाह ने धारा 370 हटाने, तीन तलाक हटाने और देश के गौरव को बढ़ाने के नाम पर वोट मांगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER