New Song / 'बम्बई में का बा'- मनोज बायपेयी का गाया भोजपुरी रैप

Zoom News : Sep 05, 2020, 10:37 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई । मनोज बाजपेयी अनुभव सिन्हा के साथ मिलकर नया भोजपुरी रैप सांग ला रहें हैं। खास बात यह हैं कि इस रैप सांग को मनोज बायपेयी ही गा रहें हैं। आज ' बंम्बई में का बा ' इस भोजपुरी रैप सांग का टीजर रिलीज किया गया। अनुभव सिन्हा ने इस गाने को डायरेक्ट किया वहीं अपने प्रोडक्शन हाउस 'बनारस मिडिया वर्क' और हाल ही में रिलीज किए गए अपने म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस 'बनारस बीट्स' के अंडर बनाया वहीं टी-सीरीज के बैनर के अंडर यह गाना रिलीज किया जाएगा।

टीजर की बात करे तो मनोज बाजपेयी मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफाॅर्म सीट पर लेटे नजर आ रहें हैं। वहीं मनोज का अंदाज भी एकदम कूल लूक में दिखाई दे रहा हैं। गाने के रैप बीट्स और बोल भी स्पेशल फॉन्ट में लिखे हुए दिख रहें हैं। गाव-शहर के बीच के कन्वयूजन से निकल कर बंम्बई में दो समय की रोटी कमाने के लिए लोग कैसे आते हैं और बम्बई में क्या पाते हैं यह इस रैप के जरिए बाताया जा रहा हैं।

इस गाने के टीजर को मनोज बाजपेयी ने शेयर करते हुए लिखा,' ब्रैकिंग!! आप सब के सामने जल्द ही पेश करने जा रहें प्रवासी मजदूरों पर आधारित भोजपुरी रैप सांग 'बंम्बई में का बा'। साथ ही इस गाने को लिखने वाले सागर और उनके दोस्त अनुभव द्वारा बनाए विडियो के लिए उनका नाम लिखा और मनोज ने अनुभव सिन्हा, बनारस मिडिया वर्क और टी-सीरीज को टैग किया। वहीं भोजपुरी भाषा में मनोज ने आगे लिखा, आपके सामने जल्द गाना पेश करेंगे यह इस गाने का टीजर!'

वहीं अनुभव सिन्हा ने भोजपुरी भाषा में ही कैप्शन में लिखा,'आप सबको पता हैं बंम्बई में क्या है ? क्यों लोग अपना घर-द्वार छोड़कर यहां बसते हैं। पता है आपको? तो पेश है मनोज बाजपेयी भईया के आवाज में यह गाना। यह टीजर आप लोगों को सिर्फ चिढ़ाने के लिए हैं गाना जल्द आ रहा हैं।'

टीजर से इस भोजपुरी रैप का मोटो यही पता चलता हैं कि अपने घर-परिवार को छोड़कर जब कोई अपने सपनों की तलाश में मुंबई आता है तो उसे क्या क्या मिलता है साथ ही मुबंई उन्हें खुद को बनाने का कितना मौका देती है यह भी बताया जाएगा यह समझ टीजर से समझ आता हैं। अब देखना है कि अनुभव और मनोज की जोड़ी टी-सीरीज के बैनर के अंडर कितना कमाल भोजपुरी रैप सांग पेश करती हैं।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER