स्पोर्ट्स / Great Khali के सामने बुलेट भी पड़ गयी छोटी, वीडियो हुआ वायरल

मशहूर WWE रेसलर रह चुके द ग्रेट खली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। द ग्रेट खली जहां बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं वह बिग बॉस में भी शानदार पारी खेल चुके हैं। द ग्रेट खली (The Great Khali) इन दोनों अपने वीडियो फैन्स के बीच खूब शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है।

स्पोर्ट्स डेस्क | मशहूर WWE रेसलर रह चुके द ग्रेट खली (The Great Khali) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। द ग्रेट खली जहां बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं वह बिग बॉस में भी शानदार पारी खेल चुके हैं।  द ग्रेट खली (The Great Khali) इन दोनों अपने वीडियो फैन्स के बीच खूब शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कच्ची सड़क बुलेट (Bullet) दौड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खास बात यह है कि खली (Khali) की लंबाई के सामने बुलेट खिलौने की तरह नजर आ रही हैं। खली की लंबाई 7 फुट एक इंच की है।

द ग्रेट खली (The Great Khali) ने अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कच्ची सड़क बुलेट (Bullet) खड़ी है, तभी उस पर खली आकर बैठते हैं और फिर उसे दौड़ाना शुरू कर देते हैं। द ग्रेट खली के इस वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। द ग्रेट खली ने इससे पहले एक किचन का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पकौड़ बनाते दिखे थे।

बता दें कि द ग्रेट खली (The Great Khali) अमेरिका से स्वदेश इसलिए आए थे ताकि कई खली तैयार कर सकें। उन्होंने बताया था कि लोग दिल्ली में घर बनाकर वापस अपने गांव नहीं लौटते हैं, लेकिन वे हॉलीवुड की मूवी, अमेरिका में घर और बिजनेस के बावजूद इस जुनून के साथ भारत वापस आए हैं, ताकि हजारों खली तैयार कर सकें। द ग्रेट खली के बॉलीवुड करियर की बात करें तो वो गेट स्मार्ट और कुश्ती जैसी फिल्में कर चुके हैं। द ग्रेट खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER