जयपुर / मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई, बोले- सरहद पर तैनात जवानों को भी याद करें

जयपुर | रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीपावली के अवसर पर प्रदेश वासियों को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने सभी से सुरक्षित और इको फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील भी की। अशोक गहलोत ने लिखा की आप सभी से मेरी अपील है कि महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश पर चलते हुए एक सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाएं। मुख्यमंत्री ने देश के सरहद पर तैनात जवानों को भी दीपावली की बधाई दी।

जयपुर | रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीपावली के अवसर पर प्रदेश वासियों को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने सभी से सुरक्षित और इको फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील भी की। अशोक गहलोत ने लिखा की आप सभी से मेरी अपील है कि महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश पर चलते हुए एक सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाएं।

इसके साथ मुख्यमंत्री ने देश के सरहद पर तैनात जवानों को भी दीपावली की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि मैं सभी से अपील करता हूं की आज सभी देश के जवानों को याद करें। इसके साथ डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी प्रदेश वासियों को दीपावली की बधाई दी।

अशोक गहलोत का ट्वीट

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER