CNG Price Hike / आज फिर बढ़े सीएनजी के रेट, एक हफ्ते में दूसरी बढ़ोतरी, चेक करिए लेटेस्ट प्राइस

Zoom News : May 21, 2022, 07:38 AM
CNG Price Hike: आज शनिवार 21 मई को फिर से सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ( आईजीएल) ने आज दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए हैं। अब दिल्ली में सीएनजी का रेट 75.61 रुपए किलो हो पहुंच गया है। Noida, Greater Noida और Ghaziabad में CNG price बढ़कर 78.17 रुपए प्रति किलो हो गई, जबकि Gurugram में इसकी कीमत 83.94 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।

बीते 6 दिनों में लगातार दूसरी बार सीएनजी की कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 15 मई को CNG के 2 रुपये दाम बढ़ाए गए थे। आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल के रेट को स्थिर हैं लेकिन सीएनजी के दाम बढ़ गए।


और बढ़ सकते हैं सीएनजी के दाम

इस फील्ड से जुड़े लोगों का कहना है कि सीएनजी की कीमतें और बढ़ सकती हैं। भारत पिछले कई सालों से कतर, मस्‍कट और अरब देशों से गैस खरीद रहा है। अभी तक उसे 20 डॉलर प्रति सिलेंडर के हिसाब से गैस मिलती थी। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद उपजे संकट की वजह से यूरोपीय देशों में गैस की कीमत बढ़कर 40 डॉलर के आस-पास पहुंच गई है। अब भारत को भी इसी कीमत पर गैस मिल रहा है। ऐसे में कंपनियों पर भी लागत का बोझ बढ़ गया है। अगर कीमतों में जल्‍द गिरावट नहीं आई तो देश में CNG के दाम 80 रुपये से ऊपर चले जाएंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER