देश / एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती हैं शामिल

Zoom News : Oct 12, 2020, 11:44 AM
नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को अभिनेता से नेता बनी खुशबू सुंदर को पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया। खुशबू सुंदर आज किसी भी वक्त बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं। वह इसके लिए दिल्ली के लिए रवाना भी हो चुकी हैं। हालांकि एयरपोर्ट उन्होंने इससे जुड़े सवालों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इस बीच वे रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुईं। सोमवार को खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे में खुशबू सुंदर ने कहा कि बड़े पदों पर बैठ कुछ लोगों का जमीनी स्तर के लोगों से कोई जुड़ाव नहीं है या वे जानते नहीं हैं कि पार्टी की वास्तविक स्थिति क्या है।

गौरतलब है कि खुशबू सुंदर कई पार्टियों से जुड़ी रही हैं। वह 2010 में डीएमके में शामिल हुई थीं, जब डीएमकी सत्ता में थी। हालांकि, चार साल बाद जब खुशबू सुंदर ने डीएमके छोड़ी, तो कहा था कि डीएमके के लिए कड़ी मेहनत एक तरफा रास्ता था। उसी साल 2014 में खुशबू सोनिया गांधी से मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गई थी।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद खुशबू सुंदर ने कहा था कि मुझे लगता है कि मैं घर पर हूं। कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भारत के लोगों के लिए अच्छा कर सकती है और देश को एकजुट कर सकती है। हालांकि, खुशबू को 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए टिकट नहीं मिला था। इसके बाद से ही वह नाराज चल रही थीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER