जयपुर / 49 नगर पालिकाओं के लिए मतगणना जारी, पुष्कर के 25 वार्डों में से भाजपा ने 14 पर जीत दर्ज की

Dainik Bhaskar : Nov 19, 2019, 10:21 AM
जयपुर | राजस्थान में मंगलवार को 49 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। इनमें पिछले दिनों नवगठित 6 नगर पालिकाएं भी हैं। नगर पालिकाओं के लिए 16 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसमें 76.28 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया था। प्रशासन ने मतणना की सभी  तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चुनाव अपडेट

  • पुष्कर के 25 वार्डों में से कांग्रेस ने 9 पर जीत हालिस की है। वहीं भाजपा ने 14 पर जीत दर्ज की। वहीं 2 निर्दलीय के खाते में गई।
  • रावतभाटा नगर पालिका चुनाव की 16 सीटों में से कांग्रेस 14 पर विजयी रही। वहीं भाजाप के खाते में सिर्फ दो सीटें आईं। 
  • जैसलमेर निकाय चुनाव में अब तक सामने आए परिणामों में कांग्रेस 19 और भाजपा ने 16 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं 2 वार्ड निर्दलीय के खाते में गए। 
  • अजमेर के नसीराबाद में वार्ड नंबर 1 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं 2, 3 और 5 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। वहीं वार्ड नबंर 4 निर्दलीय के खाते में रही। 
  • बांसवाड़ा के वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय। वार्ड नंबर 2, 9, 10 और 11 में भाजपा ने जीत हासिल की। वहीं 3, 5, 6, 12, 13 और 14 कांग्रेस के नाम रहे।
  • दौसा के महुवा में वार्ड नंबर 1 और 3 में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं 2 और 5 कांग्रेस के नाम रही। वहीं भाजपा वार्ड नंबर 4 पर विजयी रही।
  • भरतपुर के वार्ड नंबर 1 का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। यहां निर्दलीय विजय सिंह भारतीय हुए विजयी रहे। यहां खोला नगर निगम में कांग्रेस के शैलेश विजय ने वार्ड नंबर 27 से जीत हासिल की है।
  • वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने उम्मीदवारों को अज्ञात स्थान पर भेज दिया है। जोधपुर, अलवर, नागौर सहित पूरे प्रदेश में पार्षद प्रत्याशियों को होटल, रिजार्ट और फार्म हाउस में ठहराए जाने की सूचना है। 
  • इसके साथ ही, प्रत्याशियों के मोबाइल बंद करा दिए हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशियों को 19 नवंबर तक के लिए होटल-रिसॉर्ट व फार्म हाउस में पहुंचाए जाने की सूचना है। खबर है कि जोधपुर के प्रत्याशियों को पाली और जैसलमेर में रखा है। 
ईवीएम से हुई वोटिंग

इस चुनाव में मल्टी पोस्ट सिंगल वोट और एमके 4 और एमके 5 ईवीएम मशीनें काम में ली गईं थी। प्रदेश में 24 जिलों के अलग-अलग निकाय क्षेत्रों में ये चुनाव हुए।

कुल 7942 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सदस्य पदों के चुनाव में कुल 7942 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 2832 महिलाएं, 5109 पुरुष और हनुमानगढ़ से एक तृतीय लिंग प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही है। गौरतलब है प्रदेश के

14 वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निकायों के सदस्य बन गए हैं।

महापौर और उप महापौर के चुनाव 27 नवंबर को

वहीं, उपमहापौर/उपाध्यक्ष पदों के लिए मतदान 27 नवंबर, बुधवार को होगा। इस दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक यदि आवश्यक हुआ तो मतदान निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाएगा। मतदान की समय सीमा समाप्त होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER