Aam Aadmi Party / दिल्ली की सरकार पर एक और घोटाले का आरोप- LG ने दिए कार्रवाई के आदेश

Zoom News : Jan 17, 2024, 07:00 PM
Aam Aadmi Party: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार एक और मुसीबत में फंसती हुई नजर आ रही है। दिल्ली सरकार पर एक और घोटाले पर आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार, साल 2022 में कांवड़ियों के लिए लगाए गए टेंट में घोटाला किया गया था। दिल्ली सरकार पर आरोप लगे हैं कि नियमों की अनदेखी करके टेंडर दिया गया। इसके साथ ही तय रेट की जगह अधिक रेट में सामान किराए पर लिया गया था। 

2022 में ही हुई थी शिकायत 

इसके बाद साल 2022 में ही एलजी को इस मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद एलजी ने मुख्य सचिव को इसके जांच करने के आदेश दिए थे। मुख्य सचिव की जांच में इस मामले में अनियमितता सामने आई थी। इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

दवा घोटाले में भी चल रही है जांच 

वहीं इससे पहले उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को दिल्ली दवा घोटाला मामले में जांच के आदेश दिए थे। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाओं की सतर्कता रिपोर्ट पर सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। वहीं इससे पहले दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के कई नेता जेल में बंद हैं। 

चार्जशीट में AAP की टॉप लीडरशिप का नाम

वहीं दिल्ली शराब घोटाले में जो चार्जशीट दाखिल हुई है उसमें आम आदमी पार्टी की टॉप लीडरशिप के नाम हैं। इसी केस में मनीष सिसोदिया करीब 11 महीने से जेल में हैं। संजय सिंह को इस केस में 3 महीने से जमानत नहीं मिली। अरविंद केजरीवाल को भी लग रहा है कि उन्हें लंबे समय जेल में रहना पड़ सकता है, इसलिये पार्टी हर तरह का नेरेटिव तैयार कर रही है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER