TV Actor / आज शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं दिव्यांका और विवेक

Zoom News : Jul 08, 2020, 04:59 PM
By News Helpline – Mumbai | टेलीविजन इंडस्ट्री में सबसे फेमस कपल्स में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात एकता कपूर के शो "ये हैं मोहब्बतें" के सेट पर हुई। और फिर एक-दूसरे से मिलते जुलते दोनों कब एक दूसरे को दिल दे बैठे इन्हें पता ही नहीं चला। 

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को आज पूरे 4 साल हो गए हैं। दोनों 8 जुलाई, साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। "ये हैं मोहब्बतें" के सेट पर हर रोज एक-दूसरे से मिलते जुलते दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त बनें। और फिर एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने जल्द ही शादी भी कर ली थी। 

आज दोनों की चौथी एनिवर्सरी है तो आज का दिन दोनो के लिए बहुत ही खास है। शादी के चार साल पूरे होने पर दिव्यांका ने अपने पति विवेक को स्पेशल फील कराते हुए डूडल आर्ट बनाकर चौथी एनिवर्सरी विश की है। 

दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें दो लवबर्ड्स बने दिखाई दे रहे हैं, साथ ही उसमें लिखा है 'लव यू टू द मून एंड बैक'। 

इस खास मौके पर विवेक दहिया ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "मैंने शैंपेन तब पी थी जब मेरी शादी हुई और मैं इसे तभी पीता हूं जब मैं इसे सेलिब्रेट करता हूं।#8July #DivekAnniversary"

फैंस इन दोनों को #दिवेक के नाम से बुलाते हैं। और दोनों के खास दिनपर फैंस एडिट्स और वीडियोज बनाकर उन्हें विशेज दे रहे हैं। इंडस्ट्री के दोस्त भी दोनों को ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुछ फैंस तो #दिवेक के लिए गिफ्ट्स भी भेज रहे हैं। 

बता दें कि दोनों एकसाथ नच बलिए में भी नजर आ चुके हैं, और नच बलिए की ट्रॉफी भी जीत चुके हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER