बॉलीवुड / दिव्यांका त्रिपाठी ने शॉर्ट ड्रेस में दिखाए पैरों के दाग, बोलीं- छिपाना क्यों?

Zoom News : Oct 11, 2021, 09:13 PM
बॉलीवुड | दिव्यांका त्रिपाठी को दर्शकों ने 'खतरों के खिलाड़ी' में खूब स्टंट करते देखा। वह रियल लाइफ में भी खतरों से खेलती रहती हैं। उन्होंने रीसेंट तस्वीर में अपने पैरों पर खरोंच के निशान दिखाए हैं। इसके साथ में उन्होंने एडिटिड तस्वीर भी डाली है जिसमें दाग छिपाए गए हैं। उन्होंने फैंस को ये भी बताया कि ये चोटें कैसे लगीं।

एडिट करके शेयर की दो तस्वीरें

दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी 11 की रनरअप रहीं। वह शो की विनर बनने से चूक गईं लेकिन सोशल मीडिया में उनके फेवर में कई पोस्ट दिखाई दिए। रीसेंटली उन्होंने अपनी क्यूट तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने एडिट करके एक ही पोज को दो फोटोज के रूप में डाला है। एक में उनके पैरों पर निशान दिख रहे हैं जबकि दूसरे पर नहीं।

साइकल से गिर गईं दिव्यांका

दिव्यांका ने फैंस से सवाल किया है, एडिटेड या ओरिजिनल? मैं बाद वाल प्रिफर करती हूं। छिपाना क्यों। हकीकत को गले लगाइए। आपका क्या कहना है? साथ ही बताया है कि उनको खरोंचें कैसे आईं। उन्होंने लिखा है, डरिये नहीं ये छोटा सा साइकल ऐक्सीडेंट था। हैशटैग में लिखा है StillAChild

खतरों के खिलाड़ी में जीता दिल

दिव्यांका इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव रहती हैं। वह अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती हैं। खतरों के खिलाड़ी के दौरान भी उन्होंने चोटों वाली तस्वीरें पोस्ट की थीं। रिऐलिटी शो में उनके परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई। कई फैंस को वह वरुण सूद से ज्यादा डिजर्विंग लगीं और उनके फेवर में सोशल मीडिया पर लोगों के पोस्ट भी दिखाई दिए थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER