बॉलीवुड / वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जवाब

Vikrant Shekhawat : Jul 26, 2022, 09:47 PM
बॉलीवुड | दिव्यांका त्रिपाठी टीवी का मशहूर चेहरा हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और ट्रोल्स को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहतीं। दिव्यांका को कई बार उनके लुक्स और वजन को लेकर ट्रोल किया गया है। अब उन्होंने अपना एक डांस करते हुए वीडियो शेयर किया तो कई यूजर्स ने उन्हें बॉडी शेम करना शुरू कर दिया। दिव्यांका ने बताया कि जिस तरह के कमेंट्स आ रहे थे उन्हें पहले ख्याल आया कि वीडियो डिलीट कर देना चाहिए लेकिन इसके बजाय उन्होंने बॉडी शेम करने वालों को जवाब देना जरूरी समझा।  

‘अब दोबारा मत पूछना’

दिव्यांका ने नियॉन और ब्लैक कलर का एक्टिव वियर पहना है। उनका वीडियो देख कई यूजर्स ने उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए। इसके अलावा वजन को लेकर भद्दी टिप्पणियां कीं। दिव्यांका लिखती हैं, ‘जिंदगी की बीट पर मैं थिरक रही थी। कुछ कमेंट्स को पढ़कर मैं यह लिखने के लिए मजबूर हुई। मेरा पेट फ्लैट नहीं है जैसा कि एक आदर्श महिला की इमेज को दिखाया जाता है। इसका मुकाबला करो। मुझसे दोबारा मत पूछना कि मैं प्रेग्नेंट हूं या मोटी हूं।‘

‘वीडियो आजादी से जीने के बारे में’

‘नहीं आप लोग चाहते हैं कि लोग एक निश्चित लुक में दिखें। अपनी सोच बदलिए। मैं मोटी भी नहीं हूं और कुछ लोग भद्दे कमेंट्स करते हैं... आप उन लोगों के साथ कितने निर्मम होते हैं जिन्हें असल में बॉडी वेट की समस्या है। उन बेवकूफों पर शर्म है जिनमें कोई संवेदनशीलता नहीं होती। पहले यह वीडियो आजादी से डांस करने के बारे में था... अब यह आजादी से जीने के बारे में है।‘

ट्रोल्स को किया ब्लॉक

दिव्यांका ने इसके साथ ही बताया कि जिनकी सोच ठीक नहीं है उन्होंने उन्हें ब्लॉक कर दिया है। दिव्यांका के इस पोस्ट के बाद उनके फैन्स सपोर्ट में उतरे और ट्रोल्स करने वालों पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER