TV Actor / दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने दी बाप्पा को विदाई

Zoom News : Aug 26, 2020, 08:13 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | दिव्यांका और विवेक ने गणपती बाप्पा को विदा किया। दोनों ने घर पर तीन दिन ईको फ्रैंडली गणपती बाप्पा की मूर्ति की पूजा-अर्चना की। वहीं आज दिव्यांका ने घर पर ही बाप्पा के विसर्जन करने के विडियो को शेयर किया। जिसमें दिव्यांका और विवेक बाप्पा को अंतिम विदाई दे रहें हैं। दोनों ने परिवार संग घर पर ही मूर्ति का विसर्जन किया।

विडियो की बात करें तो, दोनों परिवार संग बाप्पा की आरती कर रहें हैं और वहीं घर के हॉल में ही सभी गणपती के गाने पर नाचते हुए अंतिम विदाई दे रहें हैं। दोनों ने बड़ी खुशी के साथ बाप्पा के अंतिम दर्शन किए और गणपती बाप्पा के जय घोष के साथ उन्हें विदा किया। ईको फ्रैंडली गणपती मूर्ति को घर की बालकनी में टब में ही विसर्जित किया।

दिव्यांका ने विडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा,' हमारा गणपती विसर्जन!!' साथ ही ईको फ्रैंडली गणपती और विसर्जन अट होम लिखा।'

दोनों ने विसर्जन के दिन बाप्पा के सामने नाचते हुए बुमरैंग विडियो को भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था विसर्जन की जानकारी दी थी।

वहीं बता दें, दोनों ने गणेश चतुर्थी के दिन से घर पर गणपती के स्वागत और आरती के फोटो को भी शेयर किया थे। जिसमें वह बाप्पा से घर पर पोसिटीवीटी और शांति की कामना कर रहें थे। वैसे बता दें दिव्यांका स्टार प्लस टेलीविजन चैनल का हिस्सा है। तो वहीं दिव्यांका स्टार परिवार के गणेश उत्सव में भी शामिल हुई। जिसमें वह गणपती के गानों पर नाचती नजर आई।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER