जयपुर / महारानी कॉलेज से होगा इको फ्रेंडली दीवाली का आह्वान

Zoom News : Oct 15, 2019, 09:05 PM
जयपुर | दीपावली तो हम सभी हर वर्ष मनाते हैं क्यों ना इस बार दीवाली को इको फ्रेंडली मनाया जाए। इसी उद्देश्य के साथ जयपुर के महारानी कॉलेज से  इस अभियान की विधिवत शुरुआत छः हजार छात्राओं के बीच श्रीमती रोली सिंह कार्मिक विभाग की प्रमुख सचिव करेंगी। इस दौरान छात्राओं को मिट्टी से बनें दीपक जलाने व दान या गिफ्ट करने का संकल्प दिलवाया जाएगा। इसके साथ ही चायनीज लाइट कैंडल इत्यादि के बदले मिट्टी के दीपक का उपयोग कर अपनी व दीपक बेचने वाले दोनों की दिवाली को खुशियों वाली बनाने का आह्वान किया जाएगा। मालूम हो कि  अभियान मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज की अप्रतिम सोच का एक परिणाम है। कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे महारानी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।  इस दौरान प्रमुख शासन सचिव कार्मिक विभाग रोली सिंह ,प्रोफेसर जयंत सिंह एचओडी स्टैटिक्स डिपार्टमेंट राजस्थान विश्विद्यालय,महारानी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष आकृति तिवारी, छात्र नेता संजय माचेड़ी ,महारानी कॉलेज प्रिंसिपल निधिलेखा शर्मा सहित अभियान संयोजक श्रवण सिंह राठौड़ भी मौजूद रहेंगे ।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER