झुंझुनू पंचायत चुनाव 2020 | नवलगढ़ पंचायत समिति की 46 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच पदों के लिए छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। लोगों में मतदान के प्रति काफी उत्साह दिखा। कुछ ग्राम पंचायतों में सुबह से ही लोग मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। कई पंचायतों में शाम पांच बजे बाद भी बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी रही। चेलासी ग्राम पंचायत में सुबह आठ बजे ही लंबी कतार लग गई। मतदान करने में बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता पीछे नहीं रहे। दिव्यांग कोई व्हील चेयर पर तो कोई अपने परिजनों के सहारे मतदान करने के लिए पहुंचे और मतदान किया। दिनभर मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की कतार देखने को मिली। उप निर्वाचन अधिकारी मुरारीलाल शर्मा दिनभर पोलिंग बूथों का जायजा लेते रहे।
वोट डालने का उत्साह इतना कि परसरामपुरा में दूल्हा घोड़ी पर पहुंचा
परसरामपुरा में दूल्हा जितेंद्र कुमावत वोट डालने पहुंचा। जितेंद्र की गुरुवार को शादी है। मतदान के दिन जितेंद्र की निकासी थी। इसी दौरान वह वोट डालने पहुंचा।
बड़वासी ग्राम पंचायत में वोटिंग धीमी गति से हुई। मतदाताओं ने बताया कि करीब दो घंटे लाइन में खड़े होने के बाद ही मतदान करने का नंबर आ रहा था। कुछ मतदाता पोलिंग बूथ के बाहर ही लाइन में बैठ कर बारी इंतजार करते रहे। इस बारे में लोग प्रशासन से शिकायत भी करते रहे, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। बड़वासी, बिरोल व चेलासी में मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।
107 वर्षीय धापा देवी ने डाला वोट : परसरामपुरा में 107 वर्षीय धापा देवी ने वोट डाला। धापा को व्हील चेयर के सहारे वोट डलवाया गया। बड़वासी में 104 वर्षीय लाडा देवी, जेजूसर में 102 वर्षीय बुजुर्ग रिछपाल सिंह एचरा, परसरामपुरा में 99 वर्षीय गंगा देवी, कोलसिया में 101 वर्षीय केशरी देवी, बाय में 95 वर्षीय लक्ष्मा देवी ने वोट डाला।
नवलगढ़ सरपंच का चुनाव परिणाम
देवगांव
विजेता भंवरी देवी
प्राप्त मत 772 अंतर 326
प्रतिद्वंद्वी मंजू देवी
प्राप्त मत 446
रामपुरा
विजेता देवाराम
प्राप्त मत 946 अंतर 361
प्रतिद्वंद्वी अशाेक कुमार
प्राप्त मत 585
जाखल
विजेता मनोज मूंड
प्राप्त मत 1683 अंतर 7
प्रतिद्वंद्वी श्रवण सिंह
प्राप्त मत 1676
कुमावास
विजेता रतनलाल
प्राप्त मत 1791 अंतर 1205
प्रतिद्वंद्वी राजेश
प्राप्त मत 586
निवाई
विजेता मंजू देवी
प्राप्त मत 1713 अंतर 130
प्रतिद्वंद्वी मीना देवी
प्राप्त मत 1583
सैनी नगर
विजेता संपत देवी
प्राप्त मत 909 अंतर 189
प्रतिद्वंद्वी अनीता
प्राप्त मत 720
बसावा
विजेता सुनीता देवी
प्राप्त मत 2524 अंतर 401
प्रतिद्वंद्वी बनवारी
प्राप्त मत 2123
मोहनबाड़ी
विजेता पुष्पा कंवर
प्राप्त मत 870 अंतर 14
प्रतिद्वंद्वी रामप्यारी
प्राप्त मत 856
गोठड़ा
विजेता अर्जुन लाल
प्राप्त मत 1099 अंतर 770
प्रतिद्वंद्वी शंकरलाल
प्राप्त मत 329
देवीपुरा
विजेता रामकरण
प्राप्त मत 1342 अंतर 147
प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मण सिंह
प्राप्त मत 1195
चेलासी
विजेता सजना लांबा
प्राप्त मत 2373 अंतर 1020
प्रतिद्वंद्वी सुशीला सैनी
प्राप्त मत 1353
पहाड़िला
विजेता सरिता देवी
प्राप्त मत 518 अंतर 125
प्रतिद्वंद्वी पूजा सैनी
प्राप्त मत 393
कारी
विजेता सुमेर सिंह
प्राप्त मत 2565 अंतर 1343
प्रतिद्वंद्वी विकास कुमार
प्राप्त मत 1222
डूमरा
विजेता बुद्धराम
प्राप्त मत 1659 अंतर 835
प्रतिद्वंद्वी रामगोपाल
प्राप्त मत 824
बागोरिया की ढाणी
विजेता राजेंद्र कुमार
प्राप्त मत 1605 अंतर 413
प्रतिद्वंदी राजकिशोर
प्राप्त मत 1192
चिराना
विजेता राजेंद्र सिंह
प्राप्त मत 1070 अंतर 156
प्रतिद्वंद्वी बाबूलाल
प्राप्त मत 914
पुजारी की ढाणी
विजेता सुभीता देवी
प्राप्त मत 1630 अंतर 785
प्रतिद्वंद्वी सरिता यादव
प्राप्त मत 845
ढेवा की ढाणी
विजेता महेंद्र सैनी
प्राप्त मत 1871 अंतर 896
प्रतिद्वंद्वी बनवारी लाल
प्राप्त मत 975
राणासर
विजेता सुनीता/प्रमोद
प्राप्त मत 719 अंतर 142
प्रतिद्वंद्वी सुनीता/रमेश
प्राप्त मत 577
बिरोल
विजेता अनिता
प्राप्त मत 1566 अंतर 520
प्रतिद्वंद्वी किस्तुरी देवी
प्राप्त मत 1046
झाझड़
विजेता रामस्वरूप सैनी
प्राप्त मत 1312 अंतर 157
प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह
प्राप्त मत 1155
बडवासी
विजेता प्रकाश देवी
प्राप्त मत 2717 अंतर 1451
प्रतिद्वंद्वी कविता
प्राप्त मत 1266
तोगड़ा कलां
विजेता निशा
प्राप्त मत 1576 अंतर 248
प्रतिद्वंद्वी सुधा
प्राप्त मत 1328
खिराेड़
विजेता महावीर प्रसाद
प्राप्त मत 2675 अंतर 307
प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र सिंह
प्राप्त मत 2368
देवगांव नूआं
विजेता ज्ञानप्रकाश
प्राप्त मत 1457 अंतर 645
प्रतिद्वंद्वी केशर देव
प्राप्त मत 812
मांडासी
विजेता अनीता/राजेश
प्राप्त मत 1604 अंतर 527
प्रतिद्वंद्वी सुमन
प्राप्त मत 1077
ढाका की ढाणी
विजेता सुमन देवी
प्राप्त मत 1477 अंतर 723
प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार
प्राप्त मत 754
घोड़ीवारा खुर्द
विजेता रघुवीर सिंह
प्राप्त मत 954 अंतर 51
प्रतिद्वंद्वी मनीराम
प्राप्त मत 903
सोटवारा
विजेता हीरामणी
प्राप्त मत 885 अंतर 230
प्रतिद्वंद्वी कृष्णा
प्राप्त मत 655
जेजूसर
विजेता मंजू कुमारी
प्राप्त मत 1185 अंतर 560
प्रतिद्वंद्वी साेनिया
प्राप्त मत 625
पबाना
विजेता विजेंद्र डोटासर
प्राप्त मत 1029 अंतर 134
प्रतिद्वंद्वी बुद्धराम
प्राप्त मत 895
लाेहार्गल
विजेता जगमोहन
प्राप्त मत 434 अंतर 98
प्रतिद्वंद्वी भगवती
प्राप्त मत 336
बाय
विजेता तारा पूनिया
प्राप्त मत 1058 अंतर 218
प्रतिद्वंद्वी बिमला
प्राप्त मत 840
ढिगाल
विजेता झुमा देवी
प्राप्त मत 609 अंतर 95
प्रतिद्वंद्वी कमला देवी
प्राप्त मत 514
टोंकछिलरी
विजेता शोभ कंवर
प्राप्त मत 817 अंतर 83
प्रतिद्वंद्वी कमला
प्राप्त मत 734
कैरू
विजेता संतोष देवी
प्राप्त मत 1399 अंतर 29
प्रतिद्वंद्वी मंजू
प्राप्त मत 1370
नवलड़ी
विजेता सजना देवी
प्राप्त मत 2073 अंतर 567
प्रतिद्वंद्वी सीमा देवी
प्राप्त मत 1506
टोडपुरा
विजेता भंवरसिंह धींवा
प्राप्त मत 1576 अंतर 230
प्रतिद्वंद्वी द्वारका सैनी
प्राप्त मत 1346
डंूडलोद
विजेता हरफूल पूनिया
प्राप्त मत 1716 अंतर 37
प्रतिद्वंद्वी नईम
प्राप्त मत 1679
नाहरसिंघानी
विजेता संतोष देवी
प्राप्त मत 1646 अंतर 223
प्रतिद्वंद्वी मुन्नी देवी
प्राप्त मत 1423
बुगाला
विजेता आनंद कुमार
प्राप्त मत 658 अंतर 62
प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश
प्राप्त मत 596
कसेरू
विजेता रविंद्र
प्राप्त मत 800 अंतर 116
प्रतिद्वंद्वी अनीता
प्राप्त मत 684
परसरामपुरा
विजेता करणीराम
प्राप्त मत 2485 अंतर 788
प्रतिद्वंद्वी सुरेश
प्राप्त मत 1697
कोलसिया
विजेता कांता पारीक
प्राप्त मत 965 अंतर 104
प्रतिद्वंद्वी सावित्री
प्राप्त मत 861
साैंथली
विजेता परमेश्वरी
प्राप्त मत 871 अंतर 161
प्रतिद्वंद्वी रुक्मणी
प्राप्त मत 710
