Anju-Nasrullah Love Story: पाकिस्तान से अंजू का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो ने उन आशंकाओं पर मुहर लगा दी है जिसको लेकर लगातार चर्चा चल रही थी. नसरुल्ला के प्रेम में भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने इस्लाम कबूल कर लिया है. वहां जाकर उसका धर्मांतरण हो गया है और अब इस बात की पुष्टि हो गई है. अंजू का जो नया वीडियो सामने आया है उसमें मौजूद एक शख्स अंजू को फातिमा कहकर पुकार रहा है. इसके अलावा लोग अंजू को निकाह के गिफ्ट देने भी आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अंजू के आस पास कुछ रिश्तेदारों और परिजन को देखे जा सकता है, जो निकाह के बाद उसको तोहफा देते दिखाई दे रहे हैं. अंजू के पाकिस्तान जाने पर ही यह अटकलें लगने लगी थी कि उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली है और इस्लाम भी कुबूल कर लिया है. वीडियो सामने आने के बाद इस बात की पुष्टि भी हो गई.
ये जब से अंजू #Pakistan गई है, उस दिन के बाद से ही हर रोज एक वीडियो सामने आ रहा है...
— lalit kumar (@Lalitverma510) July 29, 2023
ऐसा लग रहा है हर दिन #Webseries का एक एपिसोड रिलीज हो रहा है.#AnjuinPakistan #AnjuNasrullahLoveStory #anjulovestory pic.twitter.com/FV3GVCchMQ
इससे पहले अंजू और नसरुल्लाह के कोर्ट जाने का भी एक वीडियो सामने आया था. हालांकि, दोनों ने कभी भी खुलकर निकाह करने की बात को नहीं स्वीकारा था. इसके अलावा, अंजू ने भी इस्लाम कबूल करने की बात नहीं स्वीकारी थी.
वापस लौटी तो मार दूंगा गोली – अंजू के पिता
अपने प्रेमी के लिए पाकिस्तान गई अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस का कुछ दिनों पहले बड़ा बयान सामने आया था. उन्होंने कहा, ” अंजू ने मेरे साथ धोखा किया है, मेरी इज्जत के साथ खेला है. वह मेरे लिए अब मर चुकी है. अगर अंजू भूलकर भी मेरे पास आती हैं तो मैं उसे गोली मार दूंगा”. अंजू के पिता ने आगे कहा कि वो उसे अपनी जिंदगी में दोबारा कभी नहीं देखना चाहते हैं.
पिता पहले ही कर चुके हैं धर्म परिवर्तन
अंजू का गांव ग्वालियर जिले के टेकनपुर में आता है. ग्रामीणों का कहना है कि अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस पहले ही धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं. पहले हिंदू, फिर क्रिश्चियन और अब बेटी द्वारा इस्लाम धर्म कबूल किए जाने के बाद पूरा गांव परिवार के खिलाफ खड़ा नजर आ रहा है. लोगों ने कहा बेटी द्वारा इस्लाम धर्म कबूल किए जाने के बाद पूरे परिवार को धर्म बदलकर पाकिस्तान चले जाना चाहिए.
