Farmers Protest / मिया खलीफा ने उठाया प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर सवाल, जानें- क्या कहा

Zoom News : Feb 08, 2021, 03:07 PM
Farmers Protest | भारत की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी से चर्चा में आईं पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने अब प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर सवाल उठाया है। मिया खलीफा ने ट्वीट कर कहा है, 'क्या Mrs. जोनास किसी मौके पर बोलने वाली हैं? मैं सिर्फ जानना चाहती हूं।' किसान आंदोलन को लेकर आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर में अपनी राय रखी थी।

प्रियंका चोपड़ा ने इस मसले पर ट्वीट करते हुए कहा था, 'हमारे किसान भारत के फूड सोल्जर हैं। उनके डर को दूर किए जाने की जरूरत है। उनकी उम्मीदें पूरी की जानी चाहिए। एक सशक्त लोकतंत्र के तौर पर हमें यह प्रयास करना चाहिए कि किसानों की समस्याओं का जल्दी ही समाधान हो सके।' प्रियंका चोपड़ा को किसान आंदोलन का समर्थन करने पर एक्ट्रेस कंगना रनौत से निंदा झेलनी पड़ी थी। कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा पर किसानों को उकसाने का आरोप लगाया था।

कंगना रनौत ने लिखा था, 'दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को किसानों को उकसाने के लिए लेफ्ट मीडिया द्वारा सराहा जाएगा। ऐंटी इंडिया फिल्म इंडस्ट्री, इस्लाम के समर्थक और ब्रांड्स अब इन्हें तमाम ऑफर देंगे और उपनिवेशवाद के दौर में जीने वाले इंग्लिश मीडिया हाउस उन्हें अवॉर्ड्स प्रदान करेंगे। समस्या यह है कि पूरा सिस्टम इस तरह से तैयार किया गया है, जिसमें ऐंटी-नेशनल्स को बढ़ावा मिले। इस करप्ट सिस्टम से मुकाबले के लिए हमारी संख्या कम है।'

इससे आगे कंगना रनौत ने लिखा था कि भले ही हमारी संख्या कम है, लेकिन मुझे भरोसा है कि जैसे हर बार अच्छाई और बुराई की जंग के बीच एक चमत्कार होता है, वैसा ही होगा। बता दें किसान आंदोलन को लेकर बीते सप्ताह अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना, पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग ने टिप्पणी की थी। इस पर विदेश मंत्रालय की ओर से इन हस्तियों को नसीहत दी थी कि उन्हें बिना पूरी बात समझे भारत के आंतरिक मामले में दखल नहीं देना चाहिए। इसके बाद अक्षय कुमार, अजय देवगन, अनुपम खेर समेत तमाम भारतीय सिलेब्रिटीज ने भारत की एकता को लेकर ट्वीट किए थे

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER