Happy Friendship Day 2020: भारत में हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें इससे पहले 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया गया था। इस बार भारत में 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। इस बार कोरोना वायरस की वजह से इस दिन बहुत से दोस्त एक-दूसरे से मुलाकाता नहीं कर पाएंगे, परंतु आप अपने दोस्तों को खूबसूरत संदेश भेजकर भी फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यह दिन बेहद ही खास होता है। जीवन में दोस्तों का बहुत अधिक महत्व होता है, हम अपनी सभी बातें अपने दोस्तों के साथ ही शेयर करना पसंद करते हैं। इस दिन दोस्तों को गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं।
कोई इतना चाहे तो बताना..,
कोई इतने नाज तुम्हारे उठाए तो बताना।
दोस्ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे,
कोई हमारी तरह निभाए तो बताना।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
तुफान में कश्तियों को किनारे भी मिल जाते हैं
जहान में लोगों को सहारे भी मिल जाते हैं
दुनिया में सबसे प्यारी है जिंदगी
कुछ आप जैसे दोस्त जिंदगी से भी प्यारे मिल जाते हैं।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
मुझसे एक दोस्त नहीं बदला जाता,
चाहे लाख दूरी होने पर
लोगों के तो भगवान तक बदल जाते हैं
एक मुराद पूरी ना होने पर
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
ए सुदामा
मुझे भी सिखा दें
कोई हुनर तेरे जैसा,
मुझे भी मिल जाएगा
फिर कोई दोस्त कृष्ण जैसा।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
हर कर्ज दोस्ती का अदा कौन करेगा....
जब हम ही न रहेंगे तो दोस्ती कौन करेगा।
ऐ खुदा मेरे दोस्त को सलामत रखना....
वरना मेरे जीने की दुआ कौन करेगा।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
