राशिफल19 जून 2020 / शुक्र के संग चंद्रमा, देखिए किन-किन राशियों पर धन लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

NavBharat Times : Jun 19, 2020, 07:36 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 19 जून शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन रात शुक्र की राशि वृष राशि में हो रहा है। इस राशि में शुक्र भी चंद्रमा के साथ होंगे जिससे आज वृष राशि वालों को उनके कर्मों का फल जल्दी प्राप्त होगा। जबकि मिथुन राशि के लोग मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस करेंगे, अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा देखिए।

आज आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतरीन हो रही है। आर्थिक प्रयोजन अथवा धन निवेश के लिए शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी, परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। कोई खास डील भी आज फाइनल हो सकती है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज आपको प्रिय वस्तु प्राप्ति के साथ धन लाभ का योग है। मान-सम्मान बढ़ेगा, पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होने से मन में हर्ष रहेगा। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। धन लक्ष्मी की कृपा रहेगी, आज भाग्‍य 95 फीसदी तक साथ देगा।

मिथुन:

मन की एकाग्रता कम होने के कारण बेचैनी हो सकती है। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। धन का निवेश सोच-विचारकर करें। अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। काम के प्रेशर की वजह से बॉस से किसी बात पर बहस हो सकती है। लेकिन आपको यह कठिन वक्‍त धैर्य के साथ निकालना चाहिए और सहर समय का इंतजार करना चाहिए। आज भाग्‍य 50 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में कार्यसफलता एवं मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगाी। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले में पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। शाम के वक्‍त घर में कोई शुभ कार्य होने से मन प्रसन्‍न रहेगा और आपको सुख की अनुभूति होगी। प्‍यार के मामले में आज दिन लाभकारी है। आज भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने से आनंद की प्राप्त होगी। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

तुला:

दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव से हो सकता है, अतः मन को शांत रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें, नहीं तो आपको परिणाम काफी गंभीर प्राप्‍त होंगे। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। किसी भी चीज पर साइन करने से पहले उसे अच्‍छे से जांच परख लें। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा, मित्रों के साथ यात्रा मनोरंजनपूर्वक रहेगी। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। आज पुराने किसी सौदे को लेकर आज फिर बाद शुरू हो सकती है। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

धनु:

मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मकर:

मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। आज व्‍यापारियों और नौकरीपेशा को भी खासा लाभ होने की उम्‍मीद है। आज अगर आप किसी काम में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको भविष्‍य में अच्‍छा लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ वक्‍त अच्‍छा कट रहा है। आज भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़े, माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। धैर्य से काम लें। आज भाग्‍य 64 फीसदी साथ देगा।

मीन:

मन चिंतामुक्त रहेगा, पराक्रम में वृद्धि के योग है। उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER