Hotel Sagar Bikaner / बीकानेर में सागर होटल मालिक अमित अग्रवाल ने प्रॉपर्टी कंसल्टेंट का रेप किया, रूफटॉप पर ले जाकर दुष्कर्म किया

होटल मालिक ने साथ में शराब पीने का दबाव बनाया। 25 सितंबर को उसे होटल की छत पर ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद होटल मालिक ने निकिता के साथ रेप किया। बीछवाल पुलिस ने इस मामले में महिला का मेडिकल करवाया।

जयपुर से काम के सिलसिले में बीकानेर गई महिला से रेप किया गया। आरोप है कि जिस होटल में वह ठहरी थी, उसी होटल में उसके साथ हैवानियत की गई। उसी होटल का मालिक महिला को रूफटॉप पर ले गया। उसे जबरदस्ती शराब पिलाई, फिर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। मामला बीछवाल इलाके के सागर होटल का है।


बीछवाल SHO गोविंद सिंह चारण ने बताया- 25 सितंबर की रात को घटना हुई है। इसकी रिपोर्ट 26 सितंबर को दर्ज कराई गई।


18 सितंबर को बीकानेर आई थी

SHO ने बताया कि महिला रिपोर्ट दी है। 36 साल की निकिता (बदला हुआ नाम) जयपुर में रहकर प्रॉपर्टी कंसल्टेंट का काम करती है। वह 18 सितंबर को प्रोफेशनल काम से बीकानेर आई थी। 23 सितंबर को उसने बीछवाल थाना इलाके के सागर होटल में चेक इन किया था।


इस दौरान उसकी मुलाकात होटल मालिक अमित अग्रवाल से हुई। अमित को उसने अपने रियल इस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में मार्केटिंग और कंसल्टिंग के बारे में बताया। आरोप है कि इसके बाद से होटल मालिक उसका पीछा करने लगा। वो मंदिर जाती तो भी उसके पीछे-पीछे जाता था। होटल से लेकर बाहर जाने तक, हर गतिविधि पर नजर रखता था। निकिता के व्रत रखने तक पर आपत्ति जताता था।


शराब पिला कर रेप करने का आरोप

रिपोर्ट में महिला ने बताया- होटल मालिक ने साथ में शराब पीने का दबाव बनाया। 25 सितंबर को उसे होटल की छत पर ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद होटल मालिक ने निकिता के साथ रेप किया। बीछवाल पुलिस ने इस मामले में महिला का मेडिकल करवाया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER