IPL 2023 / हल्क, पावरहाउस, डिस्ट्रक्टिव... MI के स्टार को लेकर बोले रोहित शर्मा

Zoom News : Nov 15, 2022, 06:26 PM
IPL 2023 : वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2010 से मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। पोलार्ड भले खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस के साथ नहीं होंगे, लेकिन वह अब नए रोल में नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस का नया बैटिंग कोच पोलार्ड को बनाया गया है। मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल खिताब जिताने में पोलार्ड का बड़ा हाथ रहा है। टीम के साथी उन्हें 'पॉली' या 'लॉर्ड' कहकर भी बुलाते हैं। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा ने तीन शब्दों में इस दिग्गज ऑलराउंडर को एक्सप्लेन किया है।

रोहित शर्मा ने कहा, 'हल्क... पावरहाउस... डिस्ट्रक्टिव...' और मुंबई इंडियंस के कप्तान ने जो तीन बातें पोलार्ड के लिए कही हैं, वह बिल्कुल सही भी हैं। पोलार्ड ने कई बार मुंबई को ऐसे मैचों में जीत दिलाई है, जो लगभग उनके हाथ से निकल गया था। बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट पोलार्ड का योगदान मुंबई इंडियंस शायद ही कभी भुला सके।

फ्रेंचाइजी से जारी बयान में पोलार्ड ने कहा, 'मेरे लिए यह फैसला करना आसान नहीं था क्योंकि मैं कुछ और साल खेलना चाहता था, लेकिन मुंबई इंडियंस के साथ चर्चा के बाद मैंने आईपीएल करियर को खत्म करने का फैसला किया।' उन्होंने कहा, 'इस अविश्वसनीय फ्रेंचाइजी ने इतना कुछ हासिल किया है और मैं समझता हूं कि अब उस में कुछ बदलाव की जरूरत है। अगर मैं अब मुंबई की टीम के लिए नहीं खेलता हूं तो खुद को इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नहीं देख सकता हूं। एक बार आप मुंबई इंडियन्स का हिस्सा बन जाते हैं तो हमेशा इसी के साथ रहते हैं।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER